• img-fluid

    बुध और सूर्य की युति से इस दिन बनेगा यह शुभ संयोग, इन 4 राशि वालों को मिलेगा लाभ

  • December 11, 2021

    नई दिल्‍ली। ज्योतिष में बुध और सूर्य(Mercury and Sun) की युति को शुभ माना जाता है। इस समय बुध धनु राशि में विराजमान हैं। 16 दिसबंर को सूर्य भी धनु राशि (sagittarius) में विराजमान हो जाएंगे। सूर्य और बुध के एक ही राशि यानी धनु राशि (sagittarius) में रहने से बुधादित्य योग का निर्माण हो जाएगा। बुधादित्य योग(Buddhaditya Yoga) कुछ राशियों के लिए बेहद फलदायी रहने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य और बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य योग किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है…

    मेष राशि
    कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन- लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि (Gemini) के जातकों को धन- लाभ हो सकता है। लेन- देन और निवेश से फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। नया वाहन या मकान ले सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।

    कर्क राशि
    आर्थिक पक्ष (economic side) मजबूत होगा। आय के स्रोत में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। व्यापार के लिए समय शुभ रहने वाला है।


    सिंह राशि
    सिंह राशि (Leo sun sign) के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। धन- लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

    नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

    Share:

    Asian Games: भारत में पहली बार होंगे घुड़सवारी के ट्रायल्स, 12 से 16 दिसंबर तक होगा आयोजन

    Sat Dec 11 , 2021
    नई दिल्ली। भारत में पहली बार एशियाई खेलों के लिए घुड़सवारी के ट्रायल्स होंगे। 2022 में होने वाले इन खेलों के लिए 12 से 16 दिसंबर तक एमेच्योर राइडर्स क्लब (ARC) में ट्रायल्स कराए जाएंगे। ‘शो जंपिंग’ चयन ट्रायल्स महालक्ष्मी रेस कोर्स पर कराए जाएंगे जिसमें 16 साल और इससे अधिक उम्र के प्रतिभागी हिस्सा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved