• img-fluid

    अवंतिपुरा के सूने मकान में चोरों ने वारदात कर नगदी तथा जेवर चुराए

  • November 26, 2022

    • परिवार कल लौटा तो पुलिस को शिकायत की-जांच शुरू

    उज्जैन। घर के लोग बाहर गए थे और शहर के मध्य पुराने रिहायशी इलाके में चोरी हो गई। ऐसा लगता है कि चोरी करने वाले पहले क्षेत्र में घूमकर पता लगाते हैं कि किन मकानों में ताले डले हैं और घर सूना है और इसके बाद वारदात करते हैं। अवन्तिपुरा क्षेत्र की यह घटना है। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले अवंतिपुरा निवासी जय पिता मनोज श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में मिलने शहर से बाहर गया था। इस दौरान उसका घर सूना पड़ा हुआ था।



    इस बात का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर उसके घर में घुसे और वहाँ रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नगदी रुपए चुरा ले गए। कल दोपहर जब मनोज का परिवार वापस लौटा तो उन्हें चोरी का पता चला। घटना की शिकायत जीवाजीगंज थाना पुलिस को की गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले में जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।

    Share:

    राहुल की यात्रा से पूर्व शुरु हुई होटल व लाजों की चैकिंग

    Sat Nov 26 , 2022
    सभास्थल एवं यात्रा के दौरान 2 हजार पुलिसकर्मियों को दी गई है जिम्मेदारी उज्जैन। राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का आगमन उज्जैन में होने वाला है। इसके पहले पुलिस होटल और लाजों में तलाशी अभियान चला रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही है। 29 नवंबर को सांसद राहुल गांधी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved