• img-fluid

    Galaxy S21 सीरीज़ की ये महत्वपूर्ण जानकारी हुई लीक, अब फरवरी में…

  • December 18, 2020

    साउथ कोरियन टेक्नोलॉजी कंपनी Samsung अपना अगला फ़्लैगशिप सीरीज़ Galaxy S21 लाने की तैयारी में है। पिछले कुछ समय से Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra की डीटेल्स लीक हो रही हैं। हाल ही में एक वीडियो भी लीक हुआ था जिसे बताया जा रहा था कि Galaxy S21 सीरीज़ का लॉन्च वीडियो है। अब Galaxy S21 सीरीज़ की ऑफिशियल फ़ोटोज़ आ चुकी हैं।

    पॉपुलर टिप्स्टर Evan Blass ने Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। Galaxy S21 चार कलर वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। Galaxy S21+ के तीन कलर हो सकते हैं। Galaxy S21 Ultra को फैंटम ब्लैक और फैंटम सिल्वर कलर वेरिएंट्स में लाया जाएगा। लीक्ड फ़ोटो में एक अलग तरह का कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। टॉप मॉडल में कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। Galaxy S21 और Galaxy S21+ में फ़्लैट डिस्प्ले ही दिए जाएँगे।

    ग़ौरतलब है कि सैमसंग Galaxy S21 सीरीज़ 14 जनवरी 2021 को लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी ने साफ़ तो नहीं कहा है, लेकिन इसके बारे में हिंट ज़रूर दिया गया है। Galaxy S21 सीरीज़ के दो प्रोसेसर वेरिएंट्स होंगे। इनमें से एक Qualcomm प्रोसेसर वाला वेरिएंट होगा, जबकि दूसरे में Exynos दिया जाएगा। Qualcomm वाले वेरिएंट इंटरनेशनल मार्केट में बेचे जाते हैं, जबकि कंपनी भारत में अपने फ्लैगशिप को इनहाउस प्रोसेसर Exynos के साथ ही लाता है।

    Share:

    सीएमएस-01 : इसरो ने फिर रचा इतिहास

    Fri Dec 18 , 2020
    – योगेश कुमार गोयल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एकबार फिर अंतरिक्ष में सफलता का नया इतिहास रचा है। भारत द्वारा 17 दिसम्बर को चेन्नई से 120 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र के दूसरे लांच पैड से पीएसएलवी-सी50 रॉकेट के जरिये अपना 42वां संचार उपग्रह ‘सीएमएस-01’ सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। इसरो […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved