• img-fluid

    ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर समेत ये पांच विभूतियां आज भारत रत्न से होंगी सम्मानित

  • March 30, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। राष्ट्रपति भवन (President’s House) में आज भारत रत्न समारोह (Bharat Ratna Ceremony) का आयोजन होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) देश की पांच विभूतियों (five personalities) को भारत रत्न सम्मान (Bharat Ratna Award) से सम्मानित करेंगी। पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को छोड़कर अन्य चार विभूतियों (पूर्व पीएम चौघरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन) को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। मेडल और प्रशस्ति पत्र इससे सम्मानित विभूतियों के परिवारजनों को सौंपा जाएगा। बिहार के लिए भी आज ऐतिहासिक पल है।


    पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को आज भारत रत्न दिया जाएगा। रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण करेंगे। इस सम्मान समारोह में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। 23 जनवरी को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की थी। 24 जनवरी को उनकी 100वीं जयंती थी।

    कर्पूरी ठाकुर हमारे शासन का मॉडल
    जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने की घोषणा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा था कि हमारे जीवन पर कई लोगों के व्यक्तित्व का प्रभाव रहता है। जिन लोगों से हम मिलते हैं, हम जिनके संपर्क में रहते हैं, उनकी बातों का प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। लेकिन कुछ ऐसे व्यक्ति भी होते हैं, जिनके बारे में सुनकर ही आप उनसे प्रभावित हो जाते हैं। मेरे लिए ऐसे ही रहे हैं, जननायक कर्पूरी ठाकुर। सामाजिक न्याय के लिए कर्पूरी बाबू ने जो प्रयास किए, उससे करोड़ों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया। उनका संबंध नाई समाज, यानी समाज के अति पिछड़े वर्ग से था।

    जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का पूरा जीवन सादगी और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। हमारी सरकार निरंतर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी से प्रेरणा लेते हुए काम कर रही है। यह हमारी नीतियों और योजनाओं में भी दिखाई देता है, जिससे देश भर में सकारात्मक बदलाव आया है। कर्पूरी जी के विजन से प्रेरित होकर हमने इसे एक प्रभावी गवर्नेंस मॉडल के रूप में लागू किया। मैं विश्वास और गर्व के साथ कह सकता हूं कि भारत के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने की उपलब्धि पर आज जननायक कर्पूरी जी जरूर गौरवान्वित होते।

    Share:

    BJD की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पार्टी के अंदरुनी संकट का लाभ सीधा बीजेपी को मिलेंगा

    Sat Mar 30 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। ओडिशा (Odisha)में भविष्य की राजनीति (Politics)को देखते हुए भाजपा (B J P)ने राज्य में सत्तारूढ़ बीजद (ruling bjd)से गठबंधन(alliance) न कर अकेले लड़ने का फैसला कर एक साथ कई मोर्चों पर काम शुरू कर दिया है। राज्य में बीजद के विकल्प के रूप में अपनी मजबूत पकड़ बनाना और लोकसभा, विधानसभा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved