• img-fluid

    बॉलीवुड के इन सितारों को मिल चुका है घमंडी होने का टैग, लिस्ट में कई बड़े नाम हैं शामिल

  • September 09, 2023

    डेस्क। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कलाकार है, जो अपने दमदार अभिनय के दम पर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। कई ऐसे स्टार्स हैं जो अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं तो कई ऐसे हैं जिन्हें घमंडी होने का टैग मिला हुआ है। बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें अपनी हरकतों की वजह से काफी बदनामी झेलनी पड़ी। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घमंडी होने का टैग मिला है, इन सितारों ने ऐसा कुछ किया जिस वजह से लोग उनसे नाराज हो गए।

    सलमान खान : सलमान खान ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कई फिल्में की। उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इंडस्ट्री में सलमान खान के भाईजान के नाम से जाना जाता है। वैसे तो सलमान हर किसी की मदद के लिए आगे रहते हैं। लेकिन अपने गुस्से की वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ता है। सलमान ने एक बार एक फैन के साथ हाथ नहीं मिलाया था तो लोगों को यह बात अच्छा नहीं लगी। जिस वजह से लोगों ने सलमान खान को घमंडी बता दिया था।


    अनुष्का शर्मा : एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी मेहनत के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। काफी कम समय में उन्होंने खूब नाम कमाया। उन्होंने कई हिट फिल्में की हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड में बड़े से बड़े एक्टर के साथ काम किया है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, अनुष्का शर्मा को पैपराजी पर भड़कने पर लोगों ने घमंडी कहा जाने लगा।

    जया बच्चन : वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन को भला कौन नहीं जानता। जया बच्चन अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारा रही हैं। उनके अभिनय को खूब पसंद किया जाता रहा है। जया बच्चन अक्सर अपने गुस्सैल व्यवहार के चलते सुर्खियों में आ जाती हैं। जया बच्चन को भी लोग घमंडी करते हैं।

    रणवीर सिंह : एक्टर रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह अकेले फिल्म को हिट कराने का दम रखते हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। रणवीर की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। रणवीर सिंह का एक बार फ्लाइट में झगड़ा हो गया था और वह चर्चा में आ गए थे। इसके बाद लोगों ने रणवीर सिंह को घमंडी का टैग दे दिया था।

    Share:

    मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Sat Sep 9 , 2023
    भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश (MP) के चार जिलो में शुक्रवार से अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ (Orange Alert) जारी किया है जबकि 20 अन्य जिलों में इस अवधि के दौरान मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताते हुए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved