• img-fluid

    शिक्षा पर आधारित हैं ये बॉलीवुड फिल्में, मजाकिया अंदाज में उठाए गंभीर मुद्दों पर सवाल

  • May 06, 2022


    डेस्क। फिल्में समाज का प्रतिबिंब होती हैं। बॉलीवुड अब तक ऐसे कई विषयों पर फिल्म बनाता रहा है जिस पर बात करना बहुत जरूरी है। इन्हीं में से एक विषय है शिक्षा। हिंदी सिनेमा में अब तक शिक्षा पर कई शानदार फिल्में बनाई जा चुकी हैं जिसे समीक्षकों के साथ लोगों ने भी सराहा है। हाल ही में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं में भी शिक्षा के महत्व को दिखाया गया है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो शिक्षा पर आधारित हैं और जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।

    थ्री इडियट्स : फिल्म थ्री इडियट्स भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह फिल्म शिक्षा पर आधारित थी। फिल्म तीन दोस्तों के ईर्द-गिर्द घूमती है जो इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट हैं। फिल्म में पढ़ने के सही तरीके को कॉमेडी अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है। साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी थे। इस फिल्म ने उस समय 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।


    फालतू : साल 2011 में रिलीज हुई यह फिल्म भले ही कॉमेडी हो लेकिन इसका विषय बहुत गंभीर था। फिल्म एजुकेशन पर बेस्ड थी। फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने किया था। फिल्म में शिक्षा के महत्व को अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई थी। एक्टर जैकी भागनानी फिल्म में लीड रोल में दिखे थे। फिल्म की कहानी पढ़ने में कमजोर तीन दोस्तों की थी जो खुद का कॉलेज खोलना चाहते हैं।

    आई एम कलाम : आई एम कलाम एक अवॉर्ड विनिंग फिल्म है जो एक बच्चे के पढ़ाई के प्रति जूनून को दिखाती है। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही थी। फिल्म की कहानी एक बच्चे की है जो पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रभावित होकर अपनी पढ़ाई के लिए संघर्ष करता है।

    हिंदी मीडियम : बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने जिस भी फिल्म में काम किया अपनी एक्टिंग से उसमें जान फूंक दी। फिल्म हिंदी मीडियम उन्हीं फिल्मों में से एक है। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में बच्चों की शुरुआती शिक्षा की कहानी के साथ ही एजुकेशन सिस्टम में होने वाले भ्रष्टाचार को भी बखूबी दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया था। इस फिल्म से पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    Share:

    हिंदू युवक ने मुस्लिम लड़की से की शादी, तो बीच सड़क पर कर दी हत्‍या

    Fri May 6 , 2022
    हैदराबाद। हैदराबाद (Hyderabad) में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू युवक को मुस्लिम लड़की से शादी (Hindu youth married to Muslim girl) करने की ऐसी खौफनाक सजा  (creepy punishment) मिली ली किसी ने सोचा भी नहीं होगा। बुधवार की रात अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घर जा रहे मुस्लिम […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved