• img-fluid

    टीवी पर पौराणिक कार्यक्रमों में भगवान कृष्ण की भूमिका में इन कलाकारों ने पाई प्रसिद्धि

  • August 26, 2024

    नई दिल्ली। देशभर में आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (Birth anniversary of Lord Krishna) धूमधाम से मनाया जा रहा है। टेलीविजन (Television) की दुनिया में पौराणिक कार्यक्रम (Mythological programme) और उनके किरदारों को दर्शकों द्वारा हमेशा से ही काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। एक दौर ऐसा भी था जब रामायण से लेकर श्रीकृष्णा जैसे कार्यक्रमों में भगवान का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं के दर्शक पैर भी छू लिया करते थे। टीवी से लेकर फिल्मों तक कई अभिनेताओं (actors.) ने भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की भूमिका निभाई है। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से इन किरदार को इतना जीवंत कर दिया कि दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। तो चलिए इस जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की भूमिका में नजर आने वाले इन अभिनेताओं के बारे में जानते हैं…


    नीतीश भारद्वाज
    90 के दशक में बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में नीतीश भारद्वाज ने कृष्ण की भूमिका में नजर आए थे। उस वक्त उनकी उम्र 23 साल थी। उनके इस किरदार से नीतीश भारद्वाज की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। इसके अलावा वे विष्णु पुराण में विष्णु का किरदार भी निभा चुके हैं। नीतीश छोटे पर्दे के अलावा मराठी सिनेमा का भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं।

    स्वप्निल जोशी
    स्वप्निल जोशी को भी भगवान कृष्ण के किरदार से लोकप्रियता हासिल हुई थी। वह रामानंद सागर के सीरियल ‘श्री कृष्णा’ में युवा कृष्ण की भूमिका में दिखाई दिए थे। शो में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म खेल खेल में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय भी पर्दे पर भगवान कृष्ण की भूमिका निभा चुके हैं। खिलाड़ी कुमार फिल्म ओ माय गॉड में कृष्ण भगवान के किरदार में दिखाई दिए थे। दर्शकों ने इसमें उनकी भूमिका को काफी पसंद किया था।

    सौरभ राज जैन
    टीवी अभिनेता सौरभ राज जैन छोटे पर्दे का जाना-माना नाम हैं। उन्हें भी भगवान श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु के किरदार से घर-घर में लोकप्रियता मिली थी। सौरभ ने साल 2013 में बने नए ‘महाभारत’ में श्री कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा भी वे कई शोज में कृष्ण और विष्णु के अवतार में नजर आ चुके हैं।

    सुमेध मुद्गलकर
    अभिनेता सुमेध मुद्गलकर को भी भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2018 में शो राधाकृष्ण में श्री कृष्णा का किरदार निभाया था। इसके बाद वह घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे। अपनी मोहक मुस्कान के कारण उन्होंने सभी के दिलों में जगह बना ली है।

    Share:

    कोलकाताः RG Kar के पूर्व प्राचार्य समेत कई लोगों के घर CBI का छापा, मिले अहम सबूत!

    Mon Aug 26 , 2024
    कोलकाता (Kolkata)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में जांच तेज हो गई है। मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (RG Kar Medical College and Hospital) के प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं। इसी सिलसिले में रविवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) (Central Bureau of […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved