• img-fluid

    ये हैं दुनिया की वो जगहें, जहां जमकर बरसते हैं बादल

  • June 12, 2021


    भारत में मानसून (Monsoon) ने अनी दस्तक दे दी है। देश के कई हिस्सों में बारिश होना शुरू हो गई है। बीते दिनों ही मुंबई (Mumbai) में जमकर बारिश हुई है। देश की आर्थिक राजधानी (Delhi) इस बारिश (Rains) में तरबतर हो गई। आज हम आपकों दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है।

    मासिनराम, मेघालय, भारत:
    भारत के मेघालय का मासिनराम (Masinram of Meghalaya) गांव में पूरी दुनिया की सबसे अधिक बारिश होती है। आंकड़ों के मुताबिक यहां वर्षभर में 11871 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश ज्यादा होने की वजह यह है कि यह क्षेत्र पूरा पहाड़ी इलाका है जहां हिमालय बंगाल की खाड़ी से आने वाले बादलों को रोक लेती हैं जिसके कारण जमकर बारिश होती है।


    चेरापूंजी, मेघालय, भारत:
    मासिनराम से ही लगभग 15 किलोमीटर की दूरी में मेघालय के चेरापूंजी (Cherrapunji) में सालाना 11777 मिलीमीटर बारिश होती है। दुनिया का दूसरा सबसे नम स्थान है। यहां गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक ही पहुंच पाता है। वहीं मानसून में जोरदार बारिश के बाद मौसम में ठंडकता छा जाती है।

    टटेंडो, कोलंबिया, दक्षिण अमेरिका:
    दक्षिण अफ्रीका के कोलंबिया (Colombia of South Africa) के कुछ खास इलाको बहुत अधिक बारिश के लिए जाना जाता है। यहां टटेंडो नाम के स्थान में बारिया के एक नहीं बल्कि दो मौसम होते हैं। यहां सालन 11770 मिलीमीटर की बारिश होती है। यहां की जनसंख्या एक हजार से भी कम है।


    सैन एंटोनियो, अफ्रीका:
    सैन एंटोनियो डे यूरेका (San Antonio de Eureka) को सिर्फ यूरेका गांव के नाम से भी जाना जाता है। इस गांव को दुनिया के सबसे नाम गांव की लिस्ट में शामिल किया गया है। यहां सालाना 10450 मिलीमीटर बारिश होती है।

    क्रोप्प नदी, न्यूजीलैंड:
    न्यूजीलैंड (New Zealand) के 9 किलोमीटर लंबी क्रोप्प नदी के आसपास क्षेत्र में यहां सालाना 11516 मिलीमीटर की बारिश होती है। न्यूजीलैंड में वैसे तो मैसम बहुत सूखा होता है, लेकिन क्रोप्प नदी के पास बारिश बहुत होती है। इसलिए यह जगह भी अधिक बारिश के लिए जाना जाता है।

    Share:

    मणिपुर के सात जिलों में 30 जून तक लॉकडाउन, कुछ सेवाओं को छूट

    Sat Jun 12 , 2021
    इम्फाल। देश के कई राज्यों में अब कोरोना नियंत्रित हो गया है। इसके साथ ही अनलॉक (unlock) की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वहीं मणिपुर (manipur government) ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार को सात जिलों में जारी कर्फ्यू को 30 जून तक बढ़ा दिया है। सरकार ने आठ मई को इम्फाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved