वाशिंगटन। वर्ल्ड मेटियोरोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन (WMO) की रिपोर्ट में दुनिया के उन 10 जगहों का जिक्र किया गया है, जहां सबसे ज्यादा गर्मी पड़की है।
10 सबसे गर्म इलाके
जब बात धरती की सबसे सख्त और बेकाबू गर्मी की होती है, तो लोग अक्सर साहारा रेगिस्तान या अरब के वीरानों की तरफ इशारा करते हैं। मगर असल में दुनिया में कुछ ऐसे भी इलाके हैं जहां सूरज जैसे सिर पर उतर आता है और पारा इतना चढ़ जाता है कि पानी भी उबलने को तैयार हो जाए। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे गर्म इलाकों के बारे में…
1. फर्नेस क्रीक, डेथ वैली (अमेरिका)
कैलिफोर्निया की इस वादी को यूं ही डेथ वैली नहीं कहा जाता। यहां 10 जुलाई 1913 को तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। यह दुनिया का सबसे गर्म इलाका है।
2. केबिली (ट्यूनीशिया)
अफ्रीका के ट्यूनीशिया में स्थित इस इलाके में 7 जुलाई 1931 को तापमान 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। साथ ही ये इलाका प्राचीन मानव सभ्यता के अवशेषों के लिए भी मशहूर है।
3. अहवाज (ईरान)
ईरान का अहवाज शहर 2017 में 54 डिग्री सेल्सियस तापमान झेल चुका है। धूलभरी आंधियों और गर्म हवाओं के लिए बदनाम इस शहर में 13 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं।
4. तिरात जिवी (इजराइल)
यहां 21 जून 1942 को 54 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। ये यूरोप महाद्वीप का सबसे गर्म रिकॉर्ड माना जाता है।
5. मितरिबा (कुवैत)
21 जुलाई 2016 को यहां तापमान 53.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इसे एशिया का सबसे गर्म इलाका घोषित किया गया।
6. बसरा (इराक)
इराक की ये बंदरगाही नगरी 22 जुलाई 2016 को 53.9 डिग्री सेल्सियस के तापमान से झुलस उठी थी। यहां करीब 15 लाख लोग बसे हुए हैं।
7. तुरबत (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र का तुरबत 28 मई 2017 को 53.7 डिग्री सेल्सियस तापमान झेल चुका है। इसे दुनिया का सातवां सबसे गर्म इलाका माना गया है।
8. अल-जजीरा बॉर्डर गेट (यूएई)
संयुक्त अरब अमीरात के इस इलाके में जुलाई 2002 में तापमान 52.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। 2013 में भी गर्मी लगभग इसी स्तर तक गई थी।
9. मैक्सिकाली (मेक्सिको)
28 जुलाई 1995 को यहां 52 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। इस शहर को सूरज को कैच करने वाला शहर कहा जाता है।
10. जेद्दा (सऊदी अरब)
22 जून 2010 को जेद्दा में 52 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। यह मक्का का प्रवेश द्वार भी माना जाता है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved