• img-fluid

    2022 में ये अभिनेत्रियां बनीं मां, सोनम से लेकर आलिया तक के घर गूंजी किलकारी

  • December 23, 2022
    साल 2022 अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (entertainment industry) के कई सेलेब्स के घर इस साल बच्चे की किलकारी गूंजी और उनकी जिंदगी में खुशियों (happiness in life) ने दस्तक दी। आज हम आपको बता रहे हैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (entertainment industry) के ऐसे ही सितारों के बारे में, जिनके घर इस साल बच्चे की किलकारी गूंजी।

    आलिया भट्ट

    फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट इस साल प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है। आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की थी और शादी के सात महीने बाद 6 नवंबर को उन्होंने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।



    सोनम कपूर

    अभिनेत्री सोनम कपूर भी शादी के लगभग चार साल बाद इस साल एक प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। 20 अगस्त, 2022 को सोनम और आनंद अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे के माता -पिता बने। कपल ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है।

    बिपाशा बासु

    अभिनेत्री बिपाशा बासु के घर भी इस साल बच्चे की किलकारी गूंजी है। बिपाशा बासु ने साल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी और शादी के लगभग छह साल बाद बिपाशा और करण अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी देवी के माता-पिता बने।

    प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के घर भी इस साल बच्चे की किलकारी गूंजी है । प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी और शादी के लगभग तीन साल बाद इसी साल जनवरी में वह सेरोगेसी के जरिये बेटी मालती की मां बनीं।

    नयनतारा

    साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा ने इसी साल जुलाई में निर्देशक विग्नेश शिवन संग शादी रचाई थी और शादी के चार महीने बाद ही इसी साल अक्टूबर में नयनतारा और विग्नेश सेरोगेसी के जरिये जुड़वां बच्चों के माता -पिता बने।

    इनके अलावा देबिना बनर्जी और भारती सिंह के घर भी इस साल में बच्चे की किलकारी गूंजी है।

    Share:

    इस स्‍टार खिलाड़ी ने IPL खेलने से किया इनकार, नीलामी से पहले वापस लिया अपना नाम

    Fri Dec 23 , 2022
    कोच्चि। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का क्रिकेट जगत में डंका बजता है. हर एक देश के खिलाड़ी क्रिकेट (player cricket) की सबसे बड़ी और अमीर लीग में खेलने के लिए तरसते हैं. मगर एक ऐसा भी खिलाड़ी है, जिसने इस अमीर लीग में खेलने से इनकार कर दिया है. यह प्लेयर इंग्लैंड के युवा स्पिनर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved