• img-fluid

    टीवी की विलेन के तौर पर मशहूर हुईं ये 5 अभिनेत्रियां, आज फैंस के दिलों पर करती हैं राज

  • January 18, 2022

    डेस्क। भारतीय टीवी सीरियल फैमिली बेस्ड होते हैं और इसी वजह से उनमें एक खूबसूरत परिवार की झलक के बीच विलेन को भी दिखाया जाता है, जो सबकी जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश करता है। टीवी सीरियल में विलेन का सारा जिम्मा अभिनेत्रियों को दिया जाता है।

    प्लानिंग से लेकर चाल चलने तक, सारा काम विलेन के रूप में अभिनेत्री ही करती है और इस वजह से कई बार उन्हें दर्शकों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर बेशक विलेन की भूमिका निभाई है लेकिन उन्होंने अपने काम से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

    उर्वशी ढोलकिया : टीवी सीरियल्स को पसंद करने वाले दर्शक ‘कोमोलिका’ को जरूर जानते हैं। सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने ‘कोमोलिका’ का किरदार निभाया था, जो सीरियल की वैंप थी। इस सीरियल में उर्वशी के काम और अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आज भी उर्वशी का ये किरदार फैंस के बीच ताजा है।

    काम्या पंजाबी : काम्या पंजाबी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं और उन्होंने भी कई टीवी सीरियल्स में निगेटिव रोल निभाया है। काम्या ने सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के अहसास’ में पॉजिटिव रोल निभाकर फैंस को हैरान कर दिया था। इस सीरियल में अपने काम से काम्या ने अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे।

    अनीता हसनंदानी : अनीता हसनंदानी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं लेकिन अनीता भी अपने निगेटिव किरदार से तारीफ बटोर चुकी हैं। अनीता हसनंदानी टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में शगुन के किरदार में दिखाई दी थीं। इस सीरियल में बेशक रमन (करण पटेल) और इशिता भल्ला (दिव्यांका त्रिपाठी) की जोड़ी खूब पॉपुलर हुई थीं लेकिन फैंस अनीता हसनंदानी की बात करना भी नहीं भूलते थे।

    जेनिफर विंगेट : एंटरटेनमेंट की दुनिया में जेनिफर विंगेट ‘टीवी गर्ल’ के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियरल में काम किया है, जिसमें वह प्यारी सी लड़की की भूमिका में दिखाई देती थीं। सीरियल ‘बेहद’ में जेनिफर ने ग्रे शेड रोल निभाया था। वह अपनी चीज को पाने के लिए चाल चलती थीं और लोगों को मारने से भी पीछे नहीं रहती थीं। उनके इस अवतार ने फैंस का दिल जीत लिया था।

    लीना जुमानी : एक्ट्रेस लीना जुमानी लंबे समय से टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में नजर आ रही हैं। अगर कहा जाए कि उनके बिना ये सीरियल अधूरा है तो भी गलत नहीं होगा। लीना इस सीरियल में तनु का किरदार निभा रही हैं, जो अभी (शब्बीर अहलूवालिया) और प्रज्ञा (सृति झा) के बीच दरार डालती है। ये शो लंबे समय से फैंस के बीच छाया हुआ है।

    Share:

    दक्षिणी मोरक्को के तट पर नाव पलटी, तीन नवजातों समेत 43 प्रवासियों की मौत

    Tue Jan 18 , 2022
    रबात। स्पेन के संगठन कैमिनांडो फ्रोंटेरास ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी मोरक्को में तारफया के तट पर जहाज के पलटने से तीन बच्चों सहित 43 प्रवासियों की मौत हो गई। संगठन के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि जहाज के मलबे से दस लोगों को बचाया गया। बचे लोगों ने रविवार को तड़के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved