• img-fluid

    1 फरवरी से फिर पड़ेगी कड़ाके की ठण्ड

  • January 30, 2023

    भोपाल। प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है, पश्चिमी विक्षोभ से रविवार से प्रदेश में हल्के और मध्यम बादलों की स्थिति बन सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। रविवार को अधिकांश स्थानों पर अधिकतम पारा बढ़ा, न्यूनतम पारा कम हुआ है। इस समय प्रदेश में हवा का रूख उत्तरी है, इसलिए न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, हालांकि बादलों के कारण सोमवार से न्यूनतम तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञानी ने बताया, अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। रविवार से प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल रहेंगे। रतलाम, नीमच, आगर, झाबुआ, शिवपुरी में हल्की बौछार पड़ सकती हैं। 1 फरवरी के बाद पारा तेजी से गिरेगा।



    आज वर्षा के आसार
    पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदले हवाओं के रुख के कारण वातावरण में नमी आने लगी है। इसके चलते पूरे मध्य प्रदेश में तापमान फिर बढऩे लगा है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, चंबल एवं उज्जैन संभागों के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी तो हो रही है, लेकिन हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण तापमान बढऩे लगा है।

    Share:

    प्रदेश के चार महानगरों में ग्वालियर-भोपाल ज्यादा प्रदूषित

    Mon Jan 30 , 2023
    भोपाल। प्रदेश के चार महानगरों में सबसे अधिक प्रदूषित ग्वालियर है। ग्वालियर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 311 दर्ज किया गया। वहीं भोपाल दूसरे नंबर पर है। भोपाल में एयर क्वालिटी इंडेक्स 217 दर्ज किया गया। जबकि इंदौर और जबलपुर इससे काफी कम है। जबकि भोपाल की वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved