• img-fluid

    देवी अहिल्याबाई के आदर्शों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए होंगे लगातार कार्यक्रमः मुख्यमंत्री

  • September 02, 2024

    इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav.) ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई (Lokmata Devi Ahilyabai) के आदर्शों, सिद्धांतों, व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य शासन (state governance) की ओर से एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति के माध्यम से लगातार कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई हम सबकी आदर्श और प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने जनहितैषी और ममतामयी विशेष शासन व्यवस्था से देश में विशेष पहचान स्थापित की है। वे सनातन धर्म की बड़ी संवाहक रही हैं।


    मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार शाम को यहां इंदौर में पुण्य सलिला देवी अहिल्याबाई होलकर की 229वीं पुण्यतिथि पर आयोजित गुणीजन सम्मान, पुरस्कार वितरण एवं पुण्य स्मरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में काम करने वाले श्रीकांत वासुदेव को गुणीजन सम्मान प्रदान किया। अहिल्या उत्सव के दौरान एक माह तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किये। उन्होंने अहिल्या उत्सव पर आयोजित माँ अहिल्याबाई होलकर की पालकी यात्रा का पूजन किया और उन्होंने बड़ी श्रद्धा के साथ पालकी को अपने कांधों पर थामकर यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने माँ अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किये।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई के आदर्शों, सिद्धांतों, व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समिति के गठन के संबंध में शीघ्र ही आदेश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इतिहास में इंदौर का विशेष स्थान रहा है। यहां देवी अहिल्याबाई होलकर जैसी न्यायप्रिय, कुशल संगठक, कुशल प्रबंधक, संघर्षशील, धर्मप्रिय एवं उद्दतभाव वाली ममतामयी शासक रही हैं। उन्होंने अपनी शासन व्यवस्था से देश में विशेष पहचान कायम की है। उन्होंने भगवान शिव को आराध्य मानकर साथ में रखा और शासन व्यवस्था चलायी। उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण और जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में किये गये कार्य आज भी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत है। उन्होंने सम्पूर्ण राष्ट्र में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यों को बढ़ावा दिया है। उनका व्यक्तित्व, कृतित्व, आदर्श और सिद्धांत हमारे लिये प्रेरणास्पद है। उनके इन आदर्शों, सिद्धांतों, व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिये राज्य शासन द्वारा समिति का गठन किया जा रहा है।

    कार्यक्रम को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुण्य सलिला देवी अहिल्याबाई होलकर ने जल संरक्षण के क्षेत्र में हमें नई दिशा दिखायी है। उनके इन कार्यों से प्रेरणा लेकर हमने इंदौर जिले में अभियान चलाकर जनभागीदारी से 200 से अधिक तालाबों का गहरीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई का उत्सव समाज का उत्सव है। इस उत्सव में समाज के हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म, हर आयु वर्ग के लोग पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं। माँ अहिल्याबाई के पुण्य प्रताप का लाभ इंदौर को हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि उनके बताये मार्गों और सिद्धांतों पर चलकर हम सब इंदौर को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।

    इस मौके पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, शिव गंगा अभियान के प्रमुख महेश शर्मा, यशवंतराव होलकर (तृतीय) विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर अहिल्या उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा ने स्वागत संबोधन किया।

    Share:

    एक साल में तीन करोड़ दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्यः शिवराज

    Mon Sep 2 , 2024
    गरीबी से मुक्त गांव बनाने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कसर : केन्द्रीय मंत्री चौहान भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan.) कहा कि गरीबी से मुक्त गांव (Poverty free village) बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हर एक दीदी के चेहरे पर मुस्कान हो, यही मेरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved