• img-fluid

    नए साल में मिलेगा नया ग्रामीण अध्यक्ष, रणदिवे शहर अध्यक्ष बने रहेंगे…

  • December 09, 2023

    एक अध्यक्ष विधायक हो गए तो दूसरे का कार्यकाल अगले साल पूरा होने के बाद ही होगा निर्णय

    इन्दौर। विधानसभा चुनाव (assembly elections) निपट जाने के बाद भाजपा में अब कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा। चुनाव (Election) परिणामों से उत्साहित भाजपा संगठन ने इशारा किया है कि वर्तमान कार्यकारिणी का दूसरा कार्यकाल भी पूरा होगा। इंदौर में जरूर ग्रामीण क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में नई नियुक्ति होगी।


    इसी साल मई माह में भाजपा की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। चूंकि चुनाव सिर पर थे, इसलिए इस कार्यकाल को आगे बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रीय, प्रदेश नेतृत्व का भी दूसरा कार्यकाल चल रहा है। संगठन का काम भी ठीक चल रहा है, इसलिए भाजपा अभी कोई बड़ा परिवर्तन नहीं करना चाह रही है। इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर को पार्टी ने सोनकच्छ से लड़ाया था और वे जीत गए हैं। उनके स्थान पर वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में घनश्याम नारोलिया की नियुक्ति कर रखी है। संभवत: नारोलिया को ही पूर्णकालिक अध्यक्ष का पदभार दिया जा सकता हैं। वहीं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के बारे में कहा जा रहा है कि वे अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे। उनके रहते पिछले निगम चुनाव में भाजपा को 64 सीटें मिली थीं तो इस बार विधानसभा की सभी सीटें मिली हैं, इसलिए उन्हें अभी पद से हटाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। अगर प्रदेश या केन्द्रीय स्तर पर संगठन के नेतृत्व में कोई परिवर्तन हुआ तो उन्हें हटाया जा सकता है। फिलहाल तो उन्हें दूसरा कार्यकाल पूरा करने की हरी झंडी मिली हुई है।

    Share:

    बढ़ेंगे मतदान केन्द्र, आयोग ने शुरू करवाई लोकसभा की तैयारी

    Sat Dec 9 , 2023
    12 दिसम्बर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू, जो नए प्रयोग किए उन्हें बड़े चुनाव में आजमाएंगे, समस्याएं जानी इंदौर। इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान केन्द्रों के दूर होने के साथ मतदाताओं की संख्या अधिक रहने से लमबी कतारें भी लगी रही और कई लोग लम्बे इंतजार के चलते बिना वोट डाले भी लौट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved