img-fluid

शादी में आर्टिफिशियल गहने मिलने पर हुआ हंगामा, दुल्हन पक्ष ने बारात को बनाया बंधक

  • April 18, 2025

    गाजियाबाद। मोदीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के मौके पर नकली गहनों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दुल्हन के पिता ने वर पक्ष पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले सगाई की रस्म पूरी हो गई थी। इसके बाद शादी के दिन भी काफी खुशी का माहौल था। हालांकि ये खुशी का पल सिर्फ कुछ ही देर का था। यहां दूल्हा पक्ष की ओर से दुल्हन को चढ़ाने के लिए गहने दिए गए। घर की महिलाओं को गहने नकली होने का शक हुआ। जब इसकी जांच की गई तो गहने आर्टिफीशियल निकले। इस बात को लेकर बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई।


    दरअसल, पूरा मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र के कादराबाद इलाके का है। यहां मनोज कुमार ने अपनी बेटी पिंकी रानी की शादी मेरठ के गंगापुरम कॉलोनी निवासी गौरव से तय की थी। करीब दो महीने पहले सगाई की रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। मनोज कुमार का आरोप है कि गौरव के पिता ओमप्रकाश ने पहले 20 हजार रुपये लिए और फिर 30 हजार रुपये की दोबारा मांग की। हालांकि उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते मना कर दिया। शादी की रस्में चल रही थीं, चारों और खुशी का माहौल था, सजी धनी दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ डांस कर रही थी। यहां तक सब कुछ ठीक से चला।

    हालांकि जब रात में फेरों के दौरान वर पक्ष ने दुल्हन को चढ़ाने के लिए जेवरात दिए, तो घर की महिलाओं को कुछ शक हुआ। इन जेवरों की जांच कराने पर पता चला कि ये सभी जेवर नकली हैं। इसके बाद वर पक्ष से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया कि “जैसे हैं, वैसे ही हैं”। वहीं नकली जेवर मिलने के बाद दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला मोदीनगर थाने तक पहुंचा। यहां दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के पिता ओमप्रकाश, दूल्हा गौरव और सौरभ के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी गई। घंटों हंगामे के बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापस मेरठ लौट गई।

    Share:

    जम्मू-कश्मीर में प्रोफेसर से जवानों ने की मारपीट? सेना ने दिए जांच के आदेश

    Fri Apr 18 , 2025
    राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने सेना के जवानों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के बाद सेना ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। प्रोफेसर लियाकत अली को गुरुवार देर रात सीमावर्ती गांव लाम के पास कथित तौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved