• img-fluid

    कोरियन एयर की फ्लाइट में मचा हड़कंप, अचानक 30 से 9 हजार फीट तक नीचे आया विमान

  • June 25, 2024

    डेस्क। दक्षिण कोरिया के इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोरियन एयर के एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कान में दर्द हुआ। दरअसल, यह तब हुआ जब बोइंग की फ्लाइट KE189 कुछ ही सेकंड में 30,000 फीट से 9,000 फीट की ऊंचाई पर आ गई। विमान के प्रेशर सिस्टम ने तकनीकी खराबी का सिग्नल दिया था, जिसके बाद फ्लाइट को हवाई अड्डे पर उतारा गया।


    सूत्रों के अनुसार, विमान ताइवान की ओर जा रहा था तभी विमान के आंतरिक दबाव को नियंत्रित करने वाले सिस्टम में खराबी आ गई। इसके बाद विमान हवा में तेजी से नीचे आया जिसके चलते यात्रियों को असुविधा हुई। अचानक दबाव में बदलाव के कारण यात्रियों की नाक से खून बहने लगा। परिवहन मंत्रालय के अनुसार, नीचे उतरने के दौरान 15 यात्रियों को कान के पर्दे में दर्द और हाइपरवेंटिलेशन की समस्या हुई। उनमें से 13 को अस्पताल ले जाया गया। विमान में 125 यात्री सवार थे।

    घटना को लेकर यात्रियों ने बताया कि वो लोग बहुत डर गए थे और विमान में मौजूद बच्चे रोने लगे थे। यात्रियों को डर था कि कहीं फ्लाइट नीचे ना गिर जाए। कोरियन एविएशन अथॉरिटी ने फ्लाइट की तकनीकी खराबी का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए है। सभी यात्रियों को 19 घंटे बाद एक दूसरी फ्लाइट से ताइवान के ताइपे पहुंचाया गया।

    Share:

    आजीवन कारावास, 1 करोड़ तक जुर्माना, पेपर लीक के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा कदम

    Tue Jun 25 , 2024
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में पेपर लीक के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 लाने को मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, इसके तहत पेपर लीक में दोषी पाए जाने पर 2 साल से लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved