img-fluid

महंगाई दर में गिरावट के बाद भी राहत नहीं, लगातार बढ़ रहे खाद्य तेलों के दाम

  • March 21, 2025

    नई दिल्ली। बीते कुछ महीनों में महंगाई दर में गिरावट (Decline in Inflation rate) के बावजूद महंगे खाद्य तेलों से राहत नहीं (No relief Expensive edible oils) मिल पा रही है। आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख खाद्य तेलों के दाम (Edible oils prices) लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक तेजी सरसों, सूरजमुखी और मूंगफली के तेल में देखी गई है। इसी तरह से डेयरी प्रोडक्ट की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसी स्थिति में भविष्य में महंगाई दर में उछाल देखने को मिल सकता है।


    मार्च के लिए जारी आरबीआई की रिपोर्ट कहती है कि बीते एक वर्ष में खाद्य मूल्य सूचकांक में 7.1 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसके उलट खाद्य तेल से जुड़ा प्राइस इंडेक्स एक वर्ष में 112 से बढ़कर 156 पर पहुंच गया है। जबकि डेयरी उत्पाद के मूल्य से जुड़ा सूचकांक भी 122 से बढ़कर 148 तक पहुंच गया है। आकंड़ों से पता चलता है कि खाद्य तेल और डेयरी उत्पादों की कीमतों में हर महीने इजाफा हो रहा है।

    जेब पर बोझ बढ़ेगा
    सब्जियों की कीमतो में जरूर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिस कारण बीते कुछ महीनों के दौरान खुदरा महंगाई में गिरावट देखने को मिली। औसत खाद्य सूचकांक की तुलना में खाद्य तेल और डेयरी उत्पादों की कीमतों में कहीं ज्यादा बढ़ोतरी से साफ है कि लोगों की जेब पर बोझ बढ़ रहा है, जो भविष्य के लिहाज से भी चिंताजनक है। क्योंकि खाद्य तेल की कीमतों में इसी दर से बढ़ोतरी होती रही तो गर्मी के सीजन में फल-सब्जियों के दामों में इजाफा होने पर महंगाई दर बढ़ेगी और लोगों का जेब खर्च भी बढ़ेगा।

    इन सब्जियों में नरमी नहीं
    थाली में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जियों की कीमतों में फसली सीजन में भी बड़ी कमी नहीं आई है। आलू, प्याज और टमाटर की कीमतें मार्च 2023 की तुलना में करीब दो गुना अधिक रही हैं। जबकि मार्च 2024 की तुलना में देखा जाए तब भी कीमतों में तेजी देखने को मिली है। दो वर्ष पहले मार्च के महीने में टमाटर का औसत मूल्य 10 रुपये प्रतिकिलोग्राम के आसपास था लेकिन इस बार औसत मूल्य 19.2 रुपये के आसपास रहा है।

    खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी
    तेल                             मार्च 2024            मार्च 2025
    सूरजमुखी                      140                      155.7
    सरसों तेल                      150                      170.4
    मूंगफली                       185                         192.7
    नोट : औसत दाम रुपये प्रति लीटर में हैं।

    सब्जियों की कीमतों में अंतर
    सब्जी                 मार्च 2024              मार्च 2025
    टमाटर                    10                      19.2
    आलू                       18                       22.0
    प्याज                      21                        35.7
    नोट : औसत दाम रुपये प्रति किलोग्राम में हैं।

    औसत मूल्य सूचकांक में बढ़ोतरी
    उत्पाद        फरवरी 2024            फरवरी 2025
    खाद्य तेल         122                        156.0
    डेयरी              122                         148.7
    अनाज             117                           112.0
    मीट                114                          118.0
    खाद्य मूल्य 120 127.1

    Share:

    Alert : जम्मू कश्मीर की जेलों में बढ़े देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े कैदी, अधिकांश बंदी पर UAPA की कार्रवाई

    Fri Mar 21 , 2025
    नई दिल्ली । जेलों में बंद (Locked up in prisons)विचाराधीन कैदियों (under trial prisoners)की संख्या इसी ओर इशारा करती है। बीते एक वर्ष के आंकड़ों पर गौर (look at the data)किया जाए तो ये एकमात्र ऐसा अपराध(Crime) है, जिसके कैदी सबसे अधिक बढ़े। प्रदेश में देश के विरुद्ध जाने वालों की संख्या बढ़ रही है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved