• img-fluid

    आज इंदौर शहर में 57 वा ग्रीन कॉरिडोर बनने की सम्भावना

  • July 22, 2024

    इंदौर। शहर में पागनीस पागा निवासी 22 वर्षीय युवक आयुष पंजाबी को डाक्टर्स की टीम द्वारा ब्रेन डेड प्रमाणित किये जाने के बाद पुत्र के वियोग के विकट समय मे भी आयुष के माता-पिता ने अपने पुत्र के अंग एवं देहदान का निर्णय लिया है। इसलिए आज ग्रीन कॉरिडोर बनने की संभावना। इससे अनेक मरीजो को मिलेगा नया जिंदगी मिलेगी।


    चार सदस्यीय चिकित्सक दल द्वारा ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कल पहली बार जाँच शाम 7:50 पर और दूसरी बार आज सुबह 6:29 मिनट पर की गई इसके बाद नियम अनुसार रोगी को ब्रेन डेथ प्रमाणित कर दिया गया। बीमारी के दौरान कई मरीजो को नई जिंदगी देने के लिए ब्रेन डेड आयुष के अंगदान के लिए उनके परिजनों से काउंसलिंग करने में हमेशा की तरह इस बार भी मुस्कान संस्था के संदीपन आर्य और जीतू बगानी का अहम रोल रहा। इन्होंने ही बताया कि आज इन्दौर सोसाइटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के अध्यक्ष एवं संभागायुक्त दीपक सिंह एंव सचिव डॉ संजय दीक्षित डीन मेडिकल कॉलेज की अगुवाई मे यह 57 वा ग्रीन कॉरिडोर बनने सम्भावना है।

    Share:

    बिहार को नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा, जानें राज्य वित्त मंत्री ने क्या वजह बताई

    Mon Jul 22 , 2024
    पटना। पीएम मोदी की सरकार 23 जुलाई को अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। इससे टीक पहले बिहार को बड़ा झटका लगा है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित जवाब में कहा है कि अंतर-मंत्रालयी समूह की 2012 की रिपोर्ट के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved