• img-fluid

    भाजपा में हो रहा है मंथन, किसको बनाया जाए विधानसभा अध्यक्ष

  • July 17, 2020

    भोपाल। मप्र शिव सरकार और भाजपा संगठन के लिए अब विंध्य अंचल के माननीय मुसीबत बन गए हैं। इनमें वे माननीय हैं, जो मंत्री पद के प्रबल दावेदार होने के बाद भी शपथ नहीं ले सके हैं। इसके चलते अब भाजपा के रणनीतिकारों को नए सिरे से रणनीति बनानी पड़ रही है। यही वजह है कि इनमें शामिल केदार शुक्ला, नागेन्द्र सिंह नागौद और राजेन्द्र शुक्ल में से किसी एक को स्पीकर बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसकी वजह है विस का 20 जुलाई से होने वाला मानसून सत्र। सत्र के पहले ही दिन स्पीकर का चुनाव किया जाना है। फिलहाल विधायक रामेश्वर शर्मा प्रोक्टम स्पीकर हैं।
    दरअसल विंध्य क्षेत्र से केदार शुक्ला, गिरीश गौतम और राजेंद्र शुक्ल मंत्री पद के प्रबल दावेदार थे, लेकिन विस्तार के बाद अब एक भी पद रिक्त नहीं रह गया है। यह तीनों ही चेहरे इस अंचल में प्रभावशाली होने के साथ ही जातिगत समीकरण के लिए भी जरूरी माने जाते हैं। ऐसे में यह तीनों अब तक स्पीकर पद को लेकर चुप्पी साधे हैं, लेकिन कहा जा रह है कि यह तीनों ही विधायक बतौर विकल्प स्पीकर का बजाय निगम मंडल की कुर्सी चाहते हैं, वह भी कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ। वैसे भी विधायकों की संख्या के हिसाब से विंध्य अंचल में 30 में से भाजपा विधायकों की संख्या 24 हैं, लेकिन मंत्री पद सिर्फ लखन पटेल और मीना सिंह को ही मिल सका है।
    अगर भाजपा विधायकों के आंकड़ों को देखें तो भाजपा के मौजूदा कुल 107 विधायकों में 24 विंध्य क्षेत्र से आते हैं। यह 22 प्रतिशत होते हैं लेकिन 35 सदस्यीय कैबिनेट में भागीदारी सिर्फ दो मंत्रियों की हो सकी है। अगर 22 प्रतिशत का हिसाब लगाया जाए तो इस अंचल से सात से आठ मंत्री होना चाहिए था। अगर इस फार्मूला को निगम मंडल में देखा जाए तो अंचल से कम से कम पांच और विधायकों को निगम मंडल की कमान देकर उन्हें मंत्री का दर्जा देकर समायोजित किया जा सकता है। इधर भाजपा चाहती है कि इनमें से किसी एक को स्पीकर बना दिया जाए, जिसके लिए विधायक तैयार नहीं बताए जा रहे हैं। इस अंचल के सियासी समीकरणों को देखें तो यहां दो ध्रुव ब्राह्मण और ठाकुर के हैं। इसमें भी खास बात यह है कि शिव कैबिनेट में शामिल दोनों मंत्री इन वर्गों से नहीं आते हैं, जिसके चलते नाराजगी बनी हुई है।

    Share:

    गावस्कर ने उस दौर में 10,000 रन बनाए, जब इसके बारे में सोचा भी नहीं जाता था : इंजमाम

    Fri Jul 17 , 2020
    लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने उस दौर में 10,000 रन बनाए थे, जब इस आंकड़े के बारे में सोचा भी नहीं जाता था। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “उनके समय में कई महान खिलाड़ी थे और […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved