• img-fluid

    प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी नहीं हो सकती, उमा भारती ने क्यों कही ये बात

  • September 09, 2022

    भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी (prohibition) नहीं हो सकती। लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से शराबबंदी के पक्ष में हूं। उमा भारती ने कहा कि सरकार की कमाई (government revenue) का जरिया कभी शराब नहीं होना चाहिए। यह घातक है। सरकार को राजस्व के लिए अन्य विकल्प ढूंढना चाहिए। भारती ने कहा कि केंद्र सरकार शराब को लेकर कोई नीति नहीं बना सकती। यह राज्यों का विषय है। इसलिए पार्टियों को नीति बनानी चाहिए। इसकी अगुवाई मध्य प्रदेश को करना चाहिए।


    उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनकी शराब बंदी के खिलाफ अभियान को लेकर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि वह, अगली साल की नीति में संशोधन के लिए जनता के साथ ही हमारे सुझाव में लेंगे। भारती ने कहा कि गांधी जयंती के दिन के अभियान का स्वरूप अब छोटा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ही बड़ा आंदोलन कर रही है। उमा भारती ने कहा कि वह काली मंदिर से मिंटो हाल गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च करेंगी।

    वहीं, उन्होंने विपक्ष के एकजुट होकर टक्कर देने के विषय पर कहा क आज की बीजेपी पुरानी परंपरा और नई तकनीक का मेल है। बीजेपी का अगले 24 से 25 साल कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा को लेकर कहा कि विपक्ष को मजबूत होना ही चाहिए। सभी दलों को यात्रा निकालना चाहिए।

    Share:

    स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर सीधे पोस्ट, Twitter ने शुरू किया ये जबरदस्त फीचर

    Fri Sep 9 , 2022
    नई दिल्ली: ट्विटर (Twitter) ने गुरुवार को स्नैपचैट और इंस्टाग्राम (Snapchat and Instagram) स्टोरीज पर सीधे ट्वीट क्रॉस-पोस्ट करने की एक नई सुविधा की घोषणा की. यह फीचर आईओएस (iOS) में पहले से ही उपलब्ध है और अब एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी डेब्यू कर रहा है. ट्विटर ने लिंक्डइन को एंड्रॉइड और आईओएस (Android […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved