• img-fluid

    फिर बन रहे बारिश के आसार

  • February 12, 2021

    • बंगाल की खाड़ी से बड़े पैमान पर नमी मिलने के कारण बादल छाएंगे

    भोपाल। राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो-तीन दिन तक इस तरह की स्थिति बनी रहेगी! इसके बाद मौसम का मिजाज बिगडऩे के आसार है। बंगाल की खाड़ी से बड़े पैमान पर नमी मिलने के कारण बादल छाएंगे और प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं बरसात भी होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में कमी आएगी, लेकिन रात का तापमान बढऩे लगेगा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर में मौजूद रहने के कारण हवाओं का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी बना हुआ था। इस वजह से दिन और रात के तापमान बढऩे लगे थे। उधर पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे के कारण गुरुवार को हवा का रुख बदलकर उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हो गया है। इस वजह से राजधानी सहित प्रदेश में अधिकतम तापमान में कमी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही बुधवार के अधिकतम तापमान (31.4 डिग्री से.) की तुलना में दो डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री से.दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा एवं बुधवार के न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में नौ डिग्री सेल्सियस रायसेन, मंडला, उमरिया एवं रीवा में दर्ज किया गया।

    तापमान में भी आएगी कमी दर्ज
    मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिकआज न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज होगी। साहा के मुताबिक 15 फरवरी से मप्र में एक पूर्वी हवाओं का ट्रफ (द्रोणिका लाइन) बनने जा रहा है। इस सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी से वातावरण को बड़े पैमाने पर नमी मिलेगी। जिसके चलते 16 फरवरी से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में बादल छाने के साथ ही बरसात होने की संभावना है। रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला 19 फरवरी तक चलने की संभावना है। इस दौरान बादल बने रहने से अधिकतम तापमान में तो कमी दर्ज की जाएगी, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़े
    हुए रहेंगे।

    Share:

    स्वच्छता सर्वे के फीडबैक में भोपाल टाप-5 में

    Fri Feb 12 , 2021
    पहले नंबर पर अहमदाबाद, दूसरे क्रम पर विशाखापट्टनम और तीसरे पर भोपाल भोपाल। स्वच्छता सर्वे के अंतर्गत केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा आम जनता से लिए जा रहे फीडबैक में भोपाल टाप-5 में है। वहीं इंदौर अब तक टाप-5 की सूची से बाहर हो गया है। सूची में पहले नंबर पर अहमदाबाद, दूसरे पर विशाखापट्टनम […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved