• img-fluid

    हाथों में तिरंगा लेकर दौड़े शहर के युवा

  • August 07, 2022

    उज्जैन। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज सुबह कोठी से तिरंगा यात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने संदेश दिया कि हर घर में तिरंगा लगाना है और अभियान को सफल बनाना है। भाजपा कांग्रेस द्वारा भी तिरंगा अभियान को समर्थन दिया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा इस लेकर बैठक भी आयोजित की गई थी। देश आजादी की 75वीं वर्षगाँठ मना रहा है।
    स्मार्ट सिटी द्वारा आज सुबह कोठी रोड पर मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं द्वारा जोश के साथ आजादी की 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के अंतर्गत हाथ में तिरंगा लेकर मेराथन में भाग लिया गया। उल्लेखनीय है कि इस बार पूरा देश आजाद का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है और इसकी तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही है।


    बड़े पैमाने पर घर-घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सुबह स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा कोठी से मेराथन का आयोजन किया गया। इसमें शहर के बच्चे और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने हाथों में राष्ट्र ध्वज लेकर दौड़ लगाई और राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया। कोठी से शुरु हुई यह मेराथन आज सुबह शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।

    Share:

    राजधानी में नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह युवक को किया कार से अगवा

    Sun Aug 7 , 2022
    रात भर बंधक बनाए रखा, पीटा, तड़के बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए आरोपी भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में स्थित ग्राम रस्सुली जोड़ से बीती रात आठ बजे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर लिया। नकाबपोश बदमाशों ने अचानक कार को युवक के पास में लगाया। उसके साथी व उसे पीटने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved