• img-fluid

    युवक ने परिचित की सलाह पर Corona के डर से पिया केरोसिन, चार दिन बाद मौत

  • May 17, 2021

    भोपाल । कोरोना वायरस (Corona virus) को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह हैं। लोग अलग-अलग दावे करते हैं। इन्हीं दावों का शिकार भोपाल (Bhopal) का एक युवक हो गया है। उसे विश्वास था कि केरोसिन (Kerosene) पीने से कोरोना वायरस मर जाता है। बुखार आने के बाद उसके मन में यह डर बैठ गया कि मुझे कोरोना (Corona) हो गया है। उसके बाद उसने केरोसिन पी लिया। केरोसिन पीने के चार दिन बाद उसकी मौत हो गई है। वहीं, मृतक युवक की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है।

    पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय युवक ने बीते बुधवार को अपने एक परिचित की सलाह पर केरोसिन पी लिया था। वह अशोका गार्डन में रहता है। उसके बाद इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की रात युवक की मौत हो गई है। जून में वह अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने वाला था।


    एएसआई राजकुमार दुबे ने कहा कि मृतक महेंद्र अपने परिवार के साथ अशोका गार्डन के शिव नगर इलाके में रहता था। वह टेलर का काम करता था। उसे पांच-छह दिनों से बुखार था। दवा लेने के बाद भी उसे कोई लाभ नहीं मिला। उसके बाद वह डर गया कि उसे कोरोना हो गया है। बुधवार की रात नौ बजे उसने केरोसिन पी लिया।

    केरोसिन पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद परिवार के लोग एक नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए लेकिन वहां बेड की व्यवस्था नहीं कर पाए। उसके बाद युवक को हमीदिया अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। फिर परिजनों को जानकारी मिली कि प्राइवेट अस्पताल में बेड है। परिजनों ने हमीदिया से निकालकर दो दिन पहले उसे प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। शनिवार की रात 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिजनों ने अस्पताल से कहकर उसका कोविड टेस्ट भी करवाया लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। गौरतलब है कि शुरुआत में अगर वह डॉक्टर की सलाह पर मेडिसिन लेता तो ठीक हो सकता था। मगर परिचित की सलाह युवक की जान ले ली है।

    Share:

    MP : महिला के साथ हुआ रेप, पीड़ित ने कहा- मुझे तो लगा था वो मेरा पति है लेकिन...

    Mon May 17 , 2021
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। घटना ऐसी है कि पूरा पुलिस विभाग भी कन्फ्यूज हो चुका है। दरअसल रीवा के मऊगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने पति के साथ रात में सो रही थी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved