• img-fluid

    बेगमबाग क्षेत्र के 17 मकान हटाने का काम आज सुबह से शुरू, पुलिस बल लगा

  • December 28, 2021

    उज्जैन। महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत बेगमबाग क्षेत्र के बचे 17 मकानों को हटाने का काम आज सुबह से शुरू हुआ तथा सुबह पुलिस बल जमा हो गया था। स्मार्ट सिटी योजना में बेगम बाग के बचे हुए 17 मकान तोडऩे की कार्रवाई के लिए आज सुबह मौके पर प्रशासन का दल पहुंच गबया था। होटल नसीब की लाइन में मुख्य मार्ग के मकान हैं ये सभी। महाकाल वन प्रोजेक्ट के तहत विस्तारीकरण का काम लगातार चल रहा है। पहले बेगम बाग के नाले के पास के 100 से ज्यादा मकान हटाए गए थे। उन्हीं मकानों के सामने के 17 मकान आज हटाए जा रहे हैं। इसके लिए सुबह से बेगम बाग क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे तथा तुड़ाई का काम सुबह 10 बजे से शुरू हो गया।



    इन मकानों को हटाने के बाद महाकाल जाने का मार्ग चौड़ा हो जाएगा। एसडीएम संजय साहू, नगर निगम की गैंग सहित सीएसपी पल्लवी शुक्ला सहित चार थानों के पुलिस वहाँ आ गई थी। अधिकारियों के पहुंचते ही काम शुरू हो गया है। दिन भर में यह मकान हटाए जाएंगे इसके बाद यहां सड़क का निर्माण किया जाएगा। मौके पर पहुंचे दल ने पहले यहाँ रहने वाले लोगों के घर तत्काल खाली कराए और फिर तुड़ाई शुरू करवा दी। इन सभी डेढ़ माह पहले ही नोटिस दिए थे लेकिन अभी तक इन्होंने घर खाली नही किए थे और सुबह ताबड़तोड़ में घर खाली करने पड़े।

    Share:

    40 अवैध कॉलोनी काटने वालों पर हुई एफआईआर, 36 को वैध करेंगे

    Tue Dec 28 , 2021
    राज्य शासन के निर्देश पर 135 में से 36 कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू-पुलिस ने प्रकरण तो दर्ज किए लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं की उज्जैन। शहर में वर्षों पुरानी सैकड़ों अवैध कॉलोनियाँ थीं, जिनमें से 36 को वैध किया जा रहा है और 40 अवैध कॉलोनियाँ काटने वालों के खिलाफ एफआईआर भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved