• img-fluid

    2 साल में नहीं हुआ मयूर वन का काम पूरा, दिसंबर में होना था

  • October 03, 2021

    • बच्चों के लिए खुला ऐरिया और आब्जर्वर टॉवर का काम तालाब के बाद शुरु होगा
    • नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारी मेहरबान तो ठेकेदार पहलवान

    उज्जैन। मयूर वन में करोड़ों की लागत से सीमेंट कांक्रीट का निर्माण हो रहा है और स्थान है कोठी रोड स्थित विक्रम वाटिका पार्क। लेकिन नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारी इसे देख नहीं रहे हैं जिसके कारण घटिटया निर्माण हो रहा है और यह कार्य पिछले वर्ष दिसंबर में होना था जो आधा ही हुआ है। नए निगम आयुक्त को पूरे मामले की विवेचना करना चाहिए। स्मार्ट सिटी कंपनी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विक्रम वाटिका में उज्जैन स्मार्ट सिटी और उज्जैन जिला वन प्राधिकरण मिलकर मयूर वन (पीकॉक पार्क) का निर्माण कर रहे हैं। इसमें शहरी वानिकी, जैव-विविधता और पारिस्थितिक संरक्षण की ओर ध्यान केंद्रित परियोजना, आगंतुकों के लिए एडवेंचर और मनोरंजन के साथ-साथ पर्यावरण शिक्षा लोगों को मिल सकेगी। इससे पर्यावरण पर्यटन भी बढ़ेगा।



    यह परियोजना 6.7 हेक्टेयर में प्रस्तावित है। विक्रम वाटिका की 1.3 हेक्टेयर जमीन पर लोगों के लिए मनोरंजक और एडवेंचर से संबंधित प्रोजेक्ट के मुताबिक निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। यहाँ के बाकी भाग पर घना जंगल विकसित किया जाएगा। इसमें मोर, पक्षी, तितलियों और सांपों की प्रजातियों को आश्रय मिल सकेगा और लोग भी प्राकृतिक वातावरण का वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। विक्रम वाटिका में तैयार हो रहे मयूर वन पार्क में पार्किंग, प्रवेश प्लाजा, कंट्रोल रूम, खुला ऐरिया बनाया जाएगा, साथ ही बीच में एक आब्र्जवेशन टॉवर बनेगा जिसके ऊपर चढ़कर लोग पार्क को चारों ओर से देख सकेंगे। इसके समीप ही बच्चों के लिए खेल हेतु खुला ऐरिया विकसित किया जाएगा। इसमें भूल भुलैया, झूले व अन्य खेल के साधन भी लगाए जाएँगे। समीप ही प्राकृतिक जल स्त्रोत विकसित किया जाएगा और ट्री हाउस भी बनाया जाएगा। अभी तक बच्चों के ओपन ऐरिया तथा प्राकृतिक जलस्त्रोत के लिए शुरु किए गए काम में नींव तैयार कर दी गई है और बाउंड्री वाल बनाने का काम भी करीब-करीब पूरा होने को है। इसके बाद ही आब्जर्वर टॉवर और घना जंगल विकसित करने के काम शुरु हो पाएँगे।

    Share:

    Krishna Ginning Factory के जमा हुए पानी में 50 लीटर Wastage Oil का Spray

    Sun Oct 3 , 2021
    डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिये नागदा। गांधी जयंती पर मैकेनिक सोश्यल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बसंत मालपानी के नेतृत्व में डेंगू व मलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिये दस दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई। जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल आर्य ने बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved