• img-fluid

    भैरवगढ़ में गिट्टी खदान पर मकान की दीवार गर्भवती पर गिरी..

  • June 22, 2022

    उज्जैन। आज सुबह एक महिला गंभीर घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान की दीवार अचानक गिर गई और वह उसमें दब गई। उसे अस्पताल लाया गया है। अस्पताल में जाँच करने पुलिस भी पहुँची। महिला के बच्चे की क्या स्थिति है पता नहीं चल सकी। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि समीप स्थित गिट्टी खदान पर विष्णु काम करता है और खदान पर ही उसने कच्चा मकान बना रखा है। उसके साथ उसकी गर्भवती पत्नी पिंकी भी रहती है। आज सुबह बारिश से बचने के लिए विष्णु मकान की छत पर चद्दर डालने चढ़ा था और पिंकी अंदर सोई हुई थी। इसी दौरान मकान की दीवार भरभराकर सोती हुई पिंकी पर गिर पड़ी और नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल वहाँ मौजूद अन्य लोगों ने उस पर मलबा हटाया और अस्पताल लेकर आए जहाँ उसे भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के पैर टूट गए हैं तथा उसकी हालत गंभीर है।



    कायथा के समीप खेत में रास्ते में बुआई करने पर पीटा
    कायथा थाना पुलिस ने बताया कि कामलीखेड़ा में रहने वाले संतोष पिता बगदीराम का गाँव में ही खेत है और कल वह अपने खे पर बुआई कर रहा था। इस दौरान समीप खेत मालिक ने कहा कि तू खेत के रास्ते में बुआई कर रहा है।

    Share:

    सतीगेट पर नहीं होता वन-वे का पालन

    Wed Jun 22 , 2022
    उज्जैन। शहर में यातायात का कबाड़ा हो रहा है और पुराने शहर में तो जाना मुश्किल है..कंठाल से छत्रीचौक वाले सतीगेट मार्ग को यातायात पुलिस वन-वे घोषित कर चुकी है लेकिन कभी वहाँ पालन नहीं होता और वाहन तथा ठेले खड़े रहते हैं। नगर निगम की पार्किंग बनने के बाद भी यहाँ की समस्या दूर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved