मनोरंजन

खत्म हुआ इंतजार, पुष्पा-2 का दमदार टीजर हुआ रिलीज

मुंबई (Mumbai)। मेकर्स ने यू-ट्यूब पर फिल्म ‘पुष्पा-2’ (Pushpa-2) का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर (teaser) दर्शकों को अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का पुष्पा अवतार देखने को मिलेगा, जो ‘फ्लावर नहीं फायर है’, ‘मैं जुकेगा नहीं साला’ जैसे डायलॉग्स से मशहूर हुआ था। इसी तरह पुष्पा के मेकर्स ने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के बर्थडे से एक दिन पहले फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।



ट्रेलर की शुरुआत में देखा गया की बड़ी संख्या में पुलिस पुष्पा की तलाश कर रही है। तलाशी के दौरान खून से सनी एक शर्ट मिली, जिस पर गोली के निशान थे। तलाशी के बीच दंगे भड़क उठे और जनता ‘पुष्पा जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगी। रात के कैमरे से एक वीडियो सार्वजनिक रूप से सामने आता है, जहां पहले एक बाघ को दिखाया जाता है, फिर पुष्पा की एंट्री होती है वही ‘झुकेगा नहीं’ वाला पोज़ देते हुए पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन दिखाई देते है। यह टीज़र फैंस में उत्साह बढ़ाने के लिए पर्याप्त है।

 

Share:

Next Post

मुश्किल में है Amisha Patel, कोर्ट ने जारी किया वारंट

Sat Apr 8 , 2023
मुंबई (Mumbai)। एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Amisha Patel) मुश्किल में हैं। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया है। झारखंड की रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) ने धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में अमीषा पटेल (Amisha Patel) और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल (Partner Kunal) के खिलाफ वारंट जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक […]