• img-fluid

    केंद्रीय बजट से बुझेगी सूखे बुंदेलखंड की प्यास

  • February 07, 2021

    • केन-बेतवा परियोजना के लिए 35 हजार करोड़ा का प्रावधान

    भोपाल। पानी के संकट से जूझने वाले बुंदेलखंड में केन-बेतवा लिंक परियोजना को पूरा किए जाने की मांग लंबे समय से की जाती रही है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए 35, 111 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। जो बुंदेलखंड कभी पानी के लिए परेशान रहता था, वहां केन-बेतवा के लिंक हो जाने पर अब पानी ही पानी होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश ने कई बार कृषि कर्मण अवार्ड जीते हैं, जो कृषि संबंधी अधोसंरचना में बीते सालों में हुए सुधारों का परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया गया, सिंचित रकबे में कई गुना वृद्धि हुई और भरपूर बिजली उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में प्रदेश में 3636 कि.मी. लंबाई वाली 89 सड़क परियोजनाओं के लिए 38743 करोड़ की राशि दी गई है। भोपाल मेट्रो के लिए 1565 करोड़ और इंदौर मेट्रो के लिए 1106 करोड़ रुपये दिये गए हैं। पुलों के लिए 400 करोड़ और पीपीपी मोड से सड़कों के विकास के लिए 650 करोड़ रुपये दिये गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण सड़क योजना के लिए 600 करोड़ दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1979 कि.मी. लंबी 8 नई रेल परियोजनाओं के लिए 34770 करोड़ की राशि दी गई है, वहीं पांच परियोजनाओं के गेज परिवर्तन के लिए 14650 करोड़ रुपये दिये गए हैं।

    Share:

    वाहन चलाते वक्त सतर्कता एवं सावधानी बरतें

    Sun Feb 7 , 2021
    गृहमंत्री ने दिव्यांगों को वितरित किए यात्रा रियायत पत्र भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये वाहन चालकों से सतर्कता एवं सावधानी बरतने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि वाहन-चालन में थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का रूप ले लेती है और असमय ही दुर्घटना का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved