• img-fluid

    रात का पारा फिर गिरा , गर्मी बेअसर

  • March 27, 2023

    • मार्च में भी गायब रहेगी गर्मी, मई-जून तपाएगा

    उज्जैन। तीखी गर्मी के महीने मार्च में गर्मी गायब है। तापमान बढऩे के बजाए घट रहा है। इससे रात और सुबह के समय ठंडक का अहसास हो रहा है। शहर में दिन और रात का तापमान पिछले कई दिनों से सामान्य से नीचे बना हुआ है। कल भी दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन रात का पारा एक डिग्री से ज्यादा गिरा। मौसम कैंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 2.6 डिग्री कम था।


    हवाओं की दिशा पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी रही और इनकी अधिकतम गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं आने के कारण तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। हालांकि अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ेगा। इसके बाद शुक्रवार से तापमान में फिर गिरावट देखने को मिलेगी, यानी मार्च में गर्मी गायब ही रहेगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मई-जून तपाएगा।

    Share:

    महाकाल चरण 2 के काम 31 जुलाई तक कैसे पूरे हो पाएँगे

    Mon Mar 27 , 2023
    प्रभारी अधीक्षण यंत्री से स्टाफ सहित ठेकेदार परेशान-बार बार बदलते हैं ड्राइंग डिजाइन-अभी 10 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हो पाया है उज्जैन। महाकाल वन चरण 2 के निर्माण 31 जुलाई तक कैसे पूरे होंगे यह एक बड़ा प्रश्न है। क्योंकि अभी तक मात्र 10 प्रतिशत काम ही हो पाया है। ऐसे में विधानसभा चुनाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved