• img-fluid

    Morning Walk पर घूमने निकला शिक्षक रहस्मय तरीके से हुआ गायब

  • October 18, 2021

    • मझगवां थानाक्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस

    जबलपुर। सिहोरा ब्लॉक के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल अगरिया में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ मंगल सिंह करोपे सात दिन पूर्व रहस्मय तरीके से अपने गांव से गायब हो गये। बताया जा रहा है कि वह मझगवां के मढ़ा बंजर गांव में रहते थे और विगत 10 अक्टूबर की सुबह मॉर्निंग वॉक पर गये और फिर लौटकर नहंी आये। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी गई है।
    प्राप्त जानकारी अनुसार गायब शिक्षक मंगल सिंह की पुत्री हेमलता करोपे ने पुलिस को बताया कि उसके पिताजी अक्सर सुबह सुबह 4.30 बजे घूमने निकल जाते थे और 6.30 बजे तक घर वापस आ जाते थे, लेकिन 10 तारीख को वापस नहीं आए। इतना ही नहीं वह अपना मोबाइल घर में ही चार्ज में लगा कर छोड़ गए और बनियान व टॉवल में घूमने गये थे।


    आदिवासी दिवस के दिन हुआ था विवाद
    मंगल सिंह की पुत्री ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि आदिवासी दिवस यानी कि 9 अगस्त को गांव के ही कुछ सामाजिक लोगों से पिताजी का विवाद भी हुआ था। जिसके बाद उसके पिता के साथ उन लोगों ने मारपीट भी की थी, हालांकि मामला तब शांत हो गया था। लेकिन मंगल सिंह की पुत्री ने बताया कि हमें शक है कि उक्त विवाद के बाद से ही उसके पिताजी अचानक से गायब हुए है।

    सामाजिक कार्यो में रहते थे आगे
    पुत्री हेमलता ने बताया कि पिताजी शिक्षक हैं और कुछ समय से वे प्रभारी प्राचार्य के रूप में भी शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल अगरिया में पदस्थ हैं। वे लगातार समाजिक कार्यों में जुटे रहते थे स्कूल से घर आना और सामाजिक कार्यों में रहना इसके अलावा कुछ भी नहीं था। लेकिन जिस तरह से वे गुम हुए हैं उससे उन्हें डर लग रहा है कि उनके साथ कुछ गलत ना हुआ हो हालांकि परिजनों ने आसपास के तमाम इलाकों में खुद भी सर्चिंग की है और इसके अतिरिक्त अपने रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की है लेकिन कहीं से भी कोई सूचना नहीं मिली है।

    Share:

    विसर्जन जुलूस में डीजे बंद करने पर चाकू से जानलेवा हमला

    Mon Oct 18 , 2021
    कुंडम तालाब के पास वारदात, मची भगदड़ जबलपुर। कुंडम तालाब के समीप बीती रात विसर्जन क ेपूर्व डीजे बंद करने से नाराज तीन तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने समिति सदस्य से विवाद करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उक्त वारदात से विसर्जन स्थल पर भगदड़ मच गई। वहीं घायल को उपचार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved