देश व्‍यापार

शेयर बाजार में फिर लौटी रोनक, चुनाव नतीजों के बाद आई थी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली (New Delhi)। लोकसभा चुनाव के नतीजों (Lok Sabha election results) के दिन मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market) की सुनामी में भारतीय अरबपतियों (Indian billionaires.) के अरबों रुपये डूब गए। उनकी कंपनियों के शेयरों में आई भारी गिरावट ने मुस्कान छीन ली, लेकिन मोदी की तीसरी बार सरकार (Modi’s government for the third time) बनने का रास्ता साफ होते ही भारतीय अरबपतियों के चेहरों की मुस्कान लौट आई। हालांकि, मंगलवार को हुए नुकसान की पूरी भरपाई तो नहीं हो पाई, लेकिन उनके नेटवर्थ में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है।

बुधवार को शेयर मार्केट के यू-टर्न लेने से गौतम अडानी की दौलत में 5.59 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। मंगलवार को करीब 25 अरब डॉलर गंवाए थे। इसी तरह मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.20 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। मंगलवार को इन्हें करीब 9 अरब डॉलर का झटका लगा था।


बुधवार को कमाई करने में राधाकृष्ण दमानी भी रहे। राधाकृष्ण दमानी ने 1.57 अरब डॉलर कमाए। भारत की सबसे अमीर महिला सावित्रि जिंदल हैं की संपत्ति में मंगलवार को 3.58 अरब डॉलर की सेंध लगी थी। बुधवार को इन्होंने 1.51 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़ा।

दूसरी ओर दिलीप शांघवी की संपत्ति में 955 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। जबकि, शिव नादर 842 मिलियन डॉलर कमाने में कामयाब रहे। कुमार बिड़ला की संपत्ति 832 मिलियन डॉलर बढ़ी तो सुनील मित्तल की 787 मिलियन डॉलर। केपी सिंह ने अपनी संपत्ति 756 मिलियन डॉलर जोड़ा तो अजीम प्रेमजी ने 749 मिलियन डॉलर। शॉपूर मिस्त्री की संपत्ति में 738 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ।

दूसरी ओर दिलीप शांघवी की संपत्ति में 955 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। जबकि, शिव नादर 842 मिलियन डॉलर कमाने में कामयाब रहे। कुमार बिड़ला की संपत्ति 832 मिलियन डॉलर बढ़ी तो सुनील मित्तल की 787 मिलियन डॉलर। केपी सिंह ने अपनी संपत्ति 756 मिलियन डॉलर जोड़ा तो अजीम प्रेमजी ने 749 मिलियन डॉलर। शॉपूर मिस्त्री की संपत्ति में 738 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ।

मंगलवार को केपी सिंह को 2.42 अरब डॉलर का झटका लगा था। सुनील मित्तल 1.68 अरब डॉलर गंवाए थे। कुमार बिड़ला की संपत्ति में 1.52 अरब डॉलर की सेंध लगी थी तो मंगल प्रभात लोढ़ा को 1.18 अरब डॉलर का झटका लगा था।

इन भारतीय अरबपतियों की बढ़ी दौलत
– गौतम अडानी 5.59 अरब डॉलर
– मुकेश अंबानी 2.20 अरब डॉलर
– राधाकृष्ण दमानी 1.57 अरब डॉलर
– सावित्रि जिंदल 1.51 अरब डॉलर
– दिलीप शांघवी 955 मिलियन डॉलर
– शिव नादर 842 मिलियन डॉलर
– कुमार बिड़ला 832 मिलियन डॉलर
– सुनील मित्तल 787 मिलियन डॉलर
– केपी सिंह 756 मिलियन डॉलर
– अजीम प्रेमजी 749 मिलियन डॉलर
– शॉपूर मिस्त्री 738 मिलियन डॉलर
(स्रोत: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स)

Share:

Next Post

इस बार जनादेश के मायने

Fri Jun 7 , 2024
– डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा अठारहवीं लोकसभा के चुनाव परिणाम ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि मतदाता के मन को समझना इतना आसान नहीं हैं। इसी तरह से एग्जिट पोल के परिणामों और धरातलीय परिणामों में अंतर से साफ हो जाता है कि मतदाता खुलता भी नहीं है तो किसके पक्ष में […]