• img-fluid

    चुभने लगी धूप, रात का तापमान भी बढ़ेगा

  • February 11, 2021

    भोपाल। राजधानी में अब धूप चुभने लगी है। साथ ही रात का तापमान भी बढऩे लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तीन-चार दिन मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। इसके बाद 16 फरवरी से बादल छाने लगेंगे। साथ ही पश्चिमी और पूर्वी मप्र के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है। वातावरण में नमी काफी कम है। इस वजह से धूप में तल्खी बढऩे लगी है। हवाओं का रुख बदलने और वातावरण में नमी कम होने से धूप के तेवर तीखे होने लगे हैं। इससे अधिकतम तापमान में इजाफा होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 16 फरवरी से बादल छाने का कारण दिन के तापमान में कमी आने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से चार डिग्रीसे. अधिक रहा। साथ ही मंगलवार के अधिकतम तापमान (29.3 डिग्री सेल्सियस.) की तुलना में 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री से.दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा एवं मंगलवार के न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.6 डिग्रीसे.अधिक रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में सात डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया। खंडवा में शीतलहर चली।

    Share:

    हमीदिया व सुल्तानिया अस्पताल में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

    Thu Feb 11 , 2021
    भोपाल। आज हमीदिया और सुल्तानिया में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों की सेवा की है। करीब 80 डॉक्टर इस बीमारी की चपेट में आए हैं। कुछ डॉक्टर दो-दो बार संक्रमित […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved