• img-fluid

    किसान विरोधी है प्रदेश सरकार

  • September 20, 2024

    • कांग्रेस ने लगाए आरोप, किसान न्याय यात्रा आज से

    जबलपुर। हमेशा किसानों के उत्थान के लिए बात करने वाली यह प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। इस दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा हमेशा बड़ी-बड़ी बातें करती है। लेकिन हकीकत यह है कि भाजपा के झूठे वादों और नीतियों से हर किसान परेशानहै। एक तरफ किसानों को खाद नहीं मिल रही तो दूसरी तरफ बिजली के बिल भी अनाप-शनाप का रहे इसे हर बड़ा छोटा किसान परेशान है। लेकिन प्रदेश की सरकार अभी भी उनकी समस्याओं की अनदेखी करती आ रही है।


    अब किसानों की हक की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी और इसका आगाज शुक्रवार को किसान न्याय यात्रा से होगा। कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष डॉक्टर नीलेश जैन ने बताया कि शुक्रवार को शहीद स्मारक में जिले भर के किसान अपनी समस्या और मांगों के लिए ट्रैक्टर और बैल गाडिय़ां लेकर एकत्रित होंगे और पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाती शर्मा ने कहा कि न्याय यात्रा में शहर कांग्रेस समेत समस्त विंग के पादरी अधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। आज की इस प्रेस वार्ता में नित्यरंजन खमरिया, विष्णु शंकर पटेल, रोहितयादव, सुरेंद्र तिवारी आदि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

    Share:

    पर्यटन विभाग का ग्राम कमेड़ और उंडासा में होम स्टे प्रोजेक्ट

    Fri Sep 20 , 2024
    मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने उज्जैन जिले के दो गाँवों का किया चयन-अच्छी सुविधाओं के साथ संस्कृतिक की भी झलक दिखेगी उज्जैन। सिंहस्थ के पहले उज्जैन में कई निर्माण किए जा रहे हैं और पर्यटन विभाग भी ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे बनाने की योजना पर काम कर रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved