• img-fluid

    दक्षिण चीन सागर में धधकी जंग की चिन्गारी, इंडोनेशियाई तटरक्षकों से भिड़ंत के बाद पीछे भागा चीनी जहाज

  • October 24, 2024

    जकार्ता। दक्षिण चीन सागर में अक्सर अपनी दादागिरी दिखाने वाला चीन इस बार गच्चा खा गया है। इंडोनेशियाई तटरक्षकों से भिड़ंत के बाद समंदर में जंग की चिन्गारी धधक उठी है। इंडोनेशिया ने दावा किया है कि उसके तटरक्षकों के आगे चीन ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया और अपना जहाज लेकर पीछे भाग गया। इंडोनेशिया के दावे के अनुसार उसके गश्ती जहाजों ने दक्षिण चीन सागर के एक विवादित क्षेत्र में चीनी तट रक्षक बलों के एक जहाज को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।


    इंडोनेशिया की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि चीनी जहाज दो बार ‘एमवी जियो कोरल’ नामक उसके जहाज के पास पहुंचा, जिससे भूकंपीय आंकड़े एकत्रित करने के लिए किए जा रहे सर्वेक्षण में बाधा उत्पन्न हुई। यह सर्वेक्षण सरकारी ऊर्जा कंपनी पीटी पर्टामिना द्वारा दक्षिण चीन सागर के उस हिस्से में किया जा रहा है, जिस पर दोनों देश अपना दावा करते हैं। चीन के लिए ‘नौ-डैश लाइन’ काफी महत्वपूर्ण है, जिसका उपयोग वह दक्षिण चीन सागर के अधिकांश भाग पर अपने दावे को मोटे तौर पर दर्शाने के लिए करता है। चीन की यह ‘नौ-डैश लाइन’ इंडोनेशिया के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के एक हिस्से से ‘ओवरलैप’ होती है जो नटूना द्वीप समूह तक फैला है।

    Share:

    बिहार और आंध्रप्रदेश को मिला दिवाली का तोहफा, कैबिनेट ने 2 बड़े रेल प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

    Thu Oct 24 , 2024
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को कई अहम प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इनमें दो बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं, जिनसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार को फायदा होगा। इन रेलवे प्रोजेक्ट्स में 6,798 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैबिनेट के फैसलों की बात करें, तो आज कुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved