• img-fluid

    ताइवान की संसद में स्थिति भयावह हो गई जब अमेरिका से पोर्क आयात पर विवाद होने पर नेता आपस में भिड़ गए

  • November 30, 2020

    संसद में नेताओं के बीच मतभेद और टकराव होना आम बात है लेकिन ताइवान की संसद में विपक्षी विधायकों ने जो किया उसे देख सासंदों के होश उड़ गए। ताइवान की संसद में स्थिति भयावह हो गई जब अमेरिका से पोर्क आयात पर विवाद होने पर नेता आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे के ऊपर सूअरों की आंतें फेंकना शुरू कर दिया।

    विरोधियों का कहना है कि अमेरिका से पोर्क आयात किए जाने का फैसला स्वास्थ्य के लिए खतरा है। इसमें ractopamine होता है जो ताइवान और यूरोपियन यूनियन में बैन है। हालांंकि देश की सत्ताधारी पार्टी ने इस आरोप का खंडन किया है और बहस के लिए कहा है।

    गौरतलब है कि ताइवान की संसद में ऐसे बवाल आम ही हैं। मुख्य विपक्षी दल कुओमिंटांग पार्टी ने प्रीमियर सू सेंग-चान्ग की ओर शुक्रवार को सूअर की आंतें फेंकनी शुरू कर दीं। उन्हें संसद में सवालों का जवाब देने से रोका जा रहा था। यहां तक कि इस बीच धक्का-मुक्की चालू हो गई।

    सत्ताधारी डेमोक्रैटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) ने संसद में इस तरह की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि संसद में खाना बर्बाद कर बदबू फैला दी गई। उन्होंने अपील की कि इस मुद्दे पर सही तरीके से बहस की जाए। कि वॉशिंगटन ने ताइवान की राष्ट्रपति साई-इंग वेन के फैसले का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने 1 जनवरी से अमेरिका से पोर्क आयात में ढील दी है। हालांकि, इस फैसले से विपक्ष नाराज हो गया जिसने लोगों के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की है।

    Share:

    ट्रम्प चुनाव प्रचार अभियान के सहयोगी ने कहा 'गैरकानूनी तरीके से जासूसी' के शिकार हुए है ट्रम्प

    Mon Nov 30 , 2020
    वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पिछले चुनाव प्रचार अभियान के एक सहयोगी ने एक संघीय वाद में कहा है कि ट्रंप ‘गैरकानूनी तरीके से जासूसी’ के शिकार हुए हैं. रूस के कथित रूप से दखल मामले में एफबीआई की जांच के दौरान ट्रंप गोपनीय निगरानी वारंट (आदेश) का शिकार हुए थे। कार्टर पेज […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved