भोपाल। मप्र को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में कृषि वैज्ञानिकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। आज मध्यप्रदेश खेती के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। इसकी बुनियाद में कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्रों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के 59 वें स्थापना दिवस समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए यह बात कही।
तोमर ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कृषि क्षेत्र की सकल घरेलू उत्पाद दर बहुत सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि खेती में आधुनिक तकनीक का प्रयोग बढऩा चाहिए। ज्यादा से ज्यादा किसान नवीन एफपीओ से जुड़े। इस परियोजना पर केंद्र सरकार 6,865 करोड़ रूपये खर्च कर रही है। छोटे किसान मशीनीकरण का लाभ लेंगे, टेक्नालाजी का उपयोग करेंगे, नगदी फसलों की ओर जाएंगे और प्रोसेसिंग के साथ ही सरकारी सुविधाओं का उपयोग करेंगे तो निश्चित ही उन्हें बेहतर लाभ होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के रूप में एक सुरक्षा कवच किसानों को उपलब्ध कराया है। बीते 6 वर्ष से किसानों को हुए फसलों के नुकसान की भरपाई के रूप में 122 लाख करोड़ रूपये प्रदान किए गए हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved