• img-fluid

    राजधानी में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

  • August 19, 2020

    भोपाल। बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना गया है। इसके बुधवार को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने के आसार हैं। पूर्वी और उत्तरी मप्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब ऊपरी हवा के चक्रवात में परिवर्तित हो गया है। मानसून द्रोणिका (ट्रफ) ग्वालियर और सीधी से होकर गुजर रही है। इससे प्रदेश के कुछ स्थानों पर अच्छी बरसात हो रही है। इसी क्रम में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम आज कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो जाएगा। इसके शक्तिशाली होने के बाद गुरुवार को आगे बढऩे की संभावना है। साथ ही गुजरात के दक्षिणी इलाके में भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से वर्तमान में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आने का सिलसिला जारी है। इससे प्रदेश में सक्रिय मानसून ट्रफ और ऊपरी हवा के चक्रवात को ऊर्जा मिल रही है। प्रदेश में कई स्थानों पर बरसात का सिलसिला जारी है।

    Share:

    मप्र में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में सुधार

    Wed Aug 19 , 2020
    17 दिन में 88 फीसदी मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे भोपाल। मध्य प्रदेश में पहली बार कोरोना रिकवरी रेट में तेज़ी से सुधार आया है। यानि मरीजोंं के ठीक होने का प्रतिशत तेजी से बढ़ा है। यहां जुलाई की तुलना में अगस्त में अब तक दोगुने मरीज ठीक हो चुके हैं। अगस्त के 17 दिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved