• img-fluid

    जिले में युवा मतदाताओं की संख्या 45 प्रतिशत से अधिक

  • January 08, 2023

    • 20 से 39 वर्ष तक के मतदाताओं की संख्या 7 लाख से ज्यादा -कुल वोटर 14 लाख 93 हजार 600

    उज्जैन। मतदाता सूची में संशोधन के बाद बीते एक वर्ष में जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले में अब कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 93 हजार 600 तक पहुंच गई है। इसमें से करीब 45 प्रतिशत मतदाता 39 वर्ष तक की आयु के हैं। ऐसे में जिले में युवा मतदाताओं की संख्या अधिक है।
    यह साल चुनावी साल है और वर्ष के मध्य तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर निर्वाचन विभाग चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। हाल ही में विभाग द्वारा मतदाताओं की फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गत वर्ष की तुलना में इस साल जिले में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। जबकि हजारों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं तथा जोड़े भी गए हैं। गत वर्ष जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 82 हजार 886 थी। यह अब बढ़कर 14 लाख 93 हजार 600 तक पहुंच गई है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 59 हजार 102 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 34 हजार 427 है। ऐसे में जिले में अब महिला पुरुष मतदाताओं का अनुपात भी बदला है। अब 1 हजार पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महिला मतदाताओं का अनुपात 967 रह गया है।



    एक नजर मतदाताओं की संख्या पर
    जिले में कुल 14 लाख 93 हजार 600 मतदाताओं में से 18 से 19 वर्ष आयु के 23 हजार 18, 20 से 29 वर्ष आयु के 3 लाख 37 हजार 393, 30 से 39 वर्ष आयु के 3 लाख 64 हजार 453, 40 से 49 वर्ष के 3 लाख 11 हजार 413, 50 से 59 वर्ष के 2 लाख 22 हजार 701, 60 से 69 वर्ष के 1 लाख 38 हजार 956, 70 से 79 वर्ष के 67 हजार 607, 80 से 89 वर्ष के 22 हजार 922, 90 से 99 वर्ष के 4 हजार 633 तथा 100 वर्ष से अधिक के 435 मतदाता जिले में हो गए हैं।

    Share:

    स्ट्रक्चर तैयार..जल्द बनेगा रुद्रसागर में पैदल ब्रिज

    Sun Jan 8 , 2023
    महाकाल विस्तारीकरण के दूसरे चरण के कामों में आई तेजी -ब्रिज के पोल हेतु चल रही खुदाई उज्जैन। महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत रुद्रसागर के बड़े भाग पर पैदल ब्रिज बनेगा। यह ब्रिज चारधाम फोरलेन से महाकाल लोक को जोड़ेगा। इसके निर्माण से पहले मिट्टी का आधार बनकर तैयार हो गया है। इसके साथ ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved