उत्तर प्रदेश देश

महिला की सिर कटी लाश का खुला रहस्य, हत्या के पीछे की वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

डेस्क। अलीगढ़ में महिला की सिर कटी लाश का रहस्य खुल गया है। हत्या के पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैरान करने वाली है। महिला की हत्या प्रेम-संबंध में की गई है। एक रिक्शा चालक ने महिला को मौत के घाट उतारा था। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पैसों की मांग बढ़ती जा रही थी, इसीलिए वारदात को अंजाम दिया है। रिक्शा चालक ने पहले महिला की गला दबाकर हत्या की और फिर शव का गला काटकर धड़ छर्रा अड्डे के पास फेंक दिया था और सिर को एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस ने महिला का धड़ और सिर दोनों बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

बीते दो दिन पहले क्वार्सी थाना इलाके में छर्रा अड्डे के पास सलवार-सूट पहनी हुई करीब 45 वर्षीय एक महिला का सिर कटा हुआ शव मिला था। सिर कटी लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के धड़ को अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश में जुट गई। तमाम सीसीटीवी कैमरे और जांच-पड़ताल करने के दौरान सामने आया कि महिला के शव को एक रिक्शा चालक रिक्शे में रखकर लाया था और उसे ड्रम में बंद कर वहां फेंक गया था।


पुलिस ने रिक्शे के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाश करनी शुरू कर दी। पड़ताल के दौरान पुलिस ने शनिवार की देर रात हजारी लाल निवासी मडराक को सुदामापुरी से गिरफ्तार कर लिया। हजारीलाल ने बताया कि स्टेशन रोड पर रहने वाली महिला से उसके प्रेम-संबंध थे। यही वजह थी कि वह उसका पूरा खर्चा उठाता था। महिला का पति दिव्यांग था। संबंधों के दौरान उसने महिला को लोन भी दिलवाया था, जिसे वह खुद चुका रहा था।

उसने बताया कि दिन-प्रतिदिन महिला की मांग बढ़ती जा रही थी। जिसके चलते उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए जब ड्रम में रखा, तो उसकी गर्दन बाहर आ रहा थी। इस पर उसने चाकू से गर्दन को बेरहमी से काट दिया और बाद में महिला का धड़ छर्रा अड्डे के पास फेंककर आया और सिर को विष्णुपुरी स्थित एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी हजारी लाल की निशानदेही पर महिला का सिर बरामद कर लिया और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

Share:

Next Post

कनाडा में कर्मचारी संघ की हड़ताल से 400 उड़ानों के थम गए पहिये, हजारों हवाई यात्री हुए परेशान

Sun Jun 30 , 2024
टोरंटो। कनाडा की दूसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी ‘वेस्टजेट’ के कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार मच गया है। वेस्टजेट ने रखरखाव कर्मचारी संघ की हड़ताल की घोषणा के बाद 407 उड़ानें रद्द कर दीं। इसके बाद हवाई यात्रियों में हलचल मच गई। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्री अपने गंतव्य को नहीं जा सके। इससे […]