• img-fluid

    इन्दौर की जेल से भागे कैदी की मां-पत्नी भी लापता

  • June 04, 2024

    इंदौर। तेलीखेड़ा स्थित महू उपजेल से फरार हुए बलात्कारी कैदी का 2 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। कल पुलिस ने उसके कई संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। परसों से कैदी की पत्नी और मां भी फरार हैं। मिली जानकारी के अनुसार कैदी भेरूसिंह पिता गिरधारी परसों सुबह 10 बजे जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया हो गया था। महू जेल के जेलर मनोज चौरसिया ने बताया कि कल पुलिस कैदी के घर केसरबर्डी पहुंची, लेकिन वहां भेरूसिंह का भाई और पिता ही मिले, जबकि उसकी पत्नी तथा मां का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने उसके रिश्तेदार के घर पातालपानी में भी छापा मारा था।


    पुलिस आसपास के अस्पतालों में भी पड़ताल कर रही है, क्योंकि भागने के दौरान उसके पैर में चोट भी आई थी और वह निश्चित रूप से अस्पताल जाएगा। उसे भगाने में सहयोग करने वाले कैदी जगदीश कंजरस जो इंदौर का रहने वाला है, के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं लापरवाही बरतने के मामले में प्रहरी लखन निगवाल तथा मुख्य प्रहरी मोहनसिंह बारिया को सस्पेंड करने के बाद उनके खिलाफ विभाग जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि 24 मई को आरोपी कैदी से मिलने उसकी पत्नी और मां भी आई थीं। उसके बाद से ही भेरू कुछ परेशान था। सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि जेल महानिदेशक जीपी सिंह ने भी मामले में जानकारी लेते हुए जांच प्रतिवेदन भेजने को कहा है।

    Share:

    इंदौर-अहमदाबाद हाईवे का टोल टैक्स भी बढ़ा, सोमवार से लागू हुईं नई दरें

    Tue Jun 4 , 2024
    इंदौर। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इंदौर-अहमदाबाद (Indore-Ahmedabad) (गुजरात बॉर्डर) हाईवे (highway ) का टोल टैक्स (Toll tax) भी बढ़ा दिया है। इस हाईवे पर दो टोल प्लाजा हैं, जिनमें हर श्रेणी का टोल टैक्स बढ़ाया गया है। एनएचएआई अफसरों के अनुसार मेहतवाड़ा टोल प्लाजा पर अब चार पहिया वाहनों को 160 रुपए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved