• img-fluid

    बूंदों संग हुई सुबह, करीब आधा इंच बारिश

  • June 08, 2024

    • आज भी तेज हवाओं और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट
    • अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भी बारिश से भीगा

    इंदौर। शहर (Indore) के आसमान (Sky) पर कल शाम से छाए बादल (Cloud) देर रात और अलसुबह बरसे। शहर की सुबह बूंदों (drops) के साथ हुई और मौसम (mausam) सुहाना रहा। सुबह करीब आधा इंच (half an inch) बारिश (rain) दर्ज की गई। मौसम विभाग (weather department) ने आज शहर में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।



    विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक रात 2.30 बजे से 3 बजे के बीच हलकी बारिश हुई थी। इसके बाद सुबह 5 बजे से 8.40 बजे के बीच बारिश हुई। इस दौरान कुल 10.5 मिलीमीटर (0.4 इंच) बारिश रिकार्ड की गई। इसके साथ ही 1 जून से लागू मानसून सीजन में शहर में बारिश का आंकड़ा करीब 1 इंच पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने कल भी बारिश को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि रात के बाद मौसम बदला और सुबह तक बारिश देखने को मिली। सुबह 8.40 के बाद बारिश थम गई, लेकिन बादल अब भी छाए हुए हैं। इधर शहर की अनाज मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं भी भीग गया।

    रात के तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट
    कल दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 5.5 डिग्री कम था। यानी 24 घंटों में ही रात के तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी रही और हवाओं की अधिकतम गति 52 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।

    Share:

    थप्पड़ मारने वाली CISF महिला के सपोर्टर पर भड़कीं कंगना रनौत, बताया क्रिमिनल मांइड

    Sat Jun 8 , 2024
    मुंबई: कंगना रनौत ने थप्पड़ कांड में सीआईएसएफ महिला जवान को सपोर्ट करने वालों पर निशाना साधा है. उन्होंने महिला जवान को सपोर्ट करने वालों के खिलाफ एक लंबा नोट लिखा है. कंगना ने सपोर्ट करने वालों को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया है और पूछा है कि क्या उन्हें किसी के बलात्कार या हत्या से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved