• img-fluid

    पहली बार पारा पहुंचा 13.8 डिग्री पर

  • December 14, 2023

    • कल की रात रही मौसम की सबसे सर्द रात
    • मौसम में पहली बार पारा 14 डिग्री के नीचे, लेकिन अब भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, दिन का तापमान भी गिरा

    इंदौर। शहर में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार चार रातों तक 15 डिग्री से नीचे रहने के बाद कल पहली बार पारा 14 डिग्री के नीचे आया और 13.8 डिग्री पर ठहरा। यह इस साल इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान था। इसके साथ ही कल की रात मौसम की सबसे सर्द रात बन गई। तापमान में गिरावट की शुरुआत कल दिन से ही हो चुकी थी और कल दिन में भी तापमान में कमी दर्ज की गई थी। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों की अपेक्षा 1.1 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 0.6 डिग्री कम था। इस दौरान पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि कल की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात जरूर रही, लेकिन तापमान सामान्य से लगातार ऊपर बना हुआ है, यानी जिस तरह की ठंड इस समय होती है वैसी ठंड अब तक नहीं आई है। कल रात के पहले सबसे कम तापमान 9 दिसंबर की रात को 14.2 डिग्री के रूप में दर्ज किया गया था।


    आज से फिर बढ़ेगा तापमान
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पाकिस्तान की ओर सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर में मौसम बिगडऩे लगा है। लेकिन यह काफी कमजोर विक्षोभ है, जिसका ज्यादा असर नहीं होगा। वहीं इंदौर की ओर आने वाली हवाएं भी पूर्वी बनी होने से उत्तर के तापमान का असर इंदौर में दिखाई नहीं दे रहा है। हवाओं का रुख उत्तरी होने पर तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। संभावना है कि आज से अगले कुछ दिन दोबारा तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

    20 और 21 की रात होगी सीजन की सबसे ठंडी रात
    मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इस दौरान इंदौर आने वाली हवाओं का रुख भी उत्तरी होने की संभावना है। इसे देखते हुए अनुमान है कि 20 और 21 दिसंबर को तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है, जो इस माह का सबसे कम तापमान हो सकता है। इसके बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और माह के अंत तक तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच बना रहेगा।

    Share:

    जम्‍मू-काश्‍मीर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चीन ने कहा, भारत-पाकिस्तान आपस में सुलझाएं मुद्दा

    Thu Dec 14 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi) । सुप्रीम कोर्ट (SC) के अनुच्छेद 370 (Article 370) के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कश्मीर मुद्दे पर चीन (China on Kashmir issue) ने अपनी राय रखी है। चीन का मानना है कि भारत और पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे को बातचीत और परामर्श के जरिए सुलझाना चाहिए। चीन के विदेश मंत्रालय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved