• img-fluid

    दुनिया का सबसे लकी आदमी… फिल्मी कहानी से भी ज्यादा एडवेंचरस है इस शख्स की जिंदगी

  • September 28, 2024

    जाग्रेब। क्रोएशिया (Croatia) के एक शख्स को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान (World Luckiest Person) कहा जाता है। फ्रैन सेलाक (Fran Selak) नाम के इस शख्स की जिंदगी फिल्मों की कहानी से भी ज्यादा एडवेंचरस (More adventurous) है। फ्रैन का जीवन हैरान कर देने वाली घटनाओं से भरा हुआ था। सात बार मौत इनके बिलकुल करीब खड़ी थी लेकिन हर बार इन्होंने उसे चकमा दे दिया था। इसके बाद सिलसिला यही नहीं थमा। उन्होंने एक बंपर लॉटरी भी जीती। 1929 में क्रोएशिया में जन्मे फ्रैंक पेशे से संगीत शिक्षक थे। उनका जीवन काफी साधारण था। हालांकि एक दिन एक बस दुर्घटना के बाद उनके रोमांचक जिंदगी की शुरुआत हो गई।


    फ्रैनो सेलाक क्रोएशिया में ही रहते थे और 30 नवंबर 2016 को 87 साल की उम्र में आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया था। हालांकि इससे पहले उनका कई बार मौत से सामना हुआ था। पहली बार 1957 में एक यात्रा के दौरान वे बस से नदी में गिर गए। इस हादसे में वह बाल-बाल बचे। इसके बाद एक हादसे में वह जिस ट्रेन में थे वह पटरी से उतर गई और नदी में जा गिरी। इस हादसे में भी वह बच निकले। एक नहीं बल्कि दो बार उनकी कार में विस्फोट हुआ लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ। यह सब कुछ फिर भी कम था कि एक दिन वह एक प्लेन क्रैश में भी बच गए। वे एक घास के ढेर पर जा गिरे थे। इसके बाद एक हादसे में ​​वे एक चट्टान से नीचे गिरे तो एक पेड़ ने उनकी जान बचा ली। बाद में वे एक बस की चपेट में आने से भी बचे थे।

    फिर मानो यह साबित करने के लिए कि वे दुनिया के सबसे बदकिस्मत शख्स नहीं बल्कि सबसे भाग्यशाली शख्स हैं सेलाक ने लॉटरी में लगभग 1 मिलियन डॉलर (8,36,77,100 रुपये) जीते। इन पैसों में से ज्यादातर पैसे उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार को दे दिया। इससे उन्होंने एक आलीशान घर खरीदा लेकिन 2010 में उनका मन बदल गया और उन्होंने इसे बेच दिया। वे अपनी पांचवीं पत्नी के साथ एक साधारण जीवन जीना चाहते थे। उन्होंने अपनी जीत के पैसों से अपना ऑपरेशन भी करवाया।

    Share:

    अमेरिका के दक्षिणपूर्व के इलाकों में 'हेलेन' ने मचाई भारी तबाही, 44 लोगों की जान गई

    Sat Sep 28 , 2024
    वॉशिंगटन। चक्रवाती तूफान हेलेन (Cyclonic Storm Helen) अमेरिका (America) में भारी तबाही मचा रहा है। इस तूफान के चलते अमेरिका के दक्षिण पूर्व (South East) के इलाकों में भारी तबाही मची हुई है और तूफान के चलते विभिन्न घटनाओं में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। तूफान के चलते कई घर तबाह […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved