img-fluid

भूमाफिया दुबई में भी कर चुका है धोखाधड़ी

December 27, 2021

इंदौर। प्लॉटों (Plots)की धोखाधड़ी (Fraud) के मामले में लंबे समय से फरार जिस भूमाफिया जीतेश नशीने (land mafia jitesh nasheene)  को कल मुंबई (Mumbai) से बेटमा पुलिस (police) ने गिरफ्तार (Arrested) किया। उसने दुबई (Dubai)में भी धोखाधड़ी (Fraud) की घटना को अंजाम दिया था और चेक बाउंस होने पर मुंबई भाग आया था।



बेटमा टीआई संजय शर्मा (TI Sanjay Sharma)  के मुताबिक आरोपी मुंबई (Mumbai) में ब्लैककेरी होम किचन चला रहा था। बाद में यह कारोबार उसकी पत्नी रूपाली नशीने ने अपने हाथ में ले लिया था। पुलिस जब उसे पकडऩे पहुंची तो नवी मुंबई के बेलापुर में जिस फ्लैट में रहता था वहां इसके बारे में किसी को भनक तक नहीं थी। यही कारण है कि नागपुर, सीताबर्डी, नासिक, मुंबई पुलिस के अलावा एमपी नगर भोपाल पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि वर्ष 2016 में वह यहां से धोखाधड़ी कर दुबई चला गया था। वहां 2 साल रहा, लेकिन धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने पर उसे वहां प्रतिबंध कर दिया गया था। फिनिक्स एप्रा इस्टेट इंटरनेशनल के डायरेक्टर रहते हुए उसने 2009-10 में कई लोगों को प्लॉट तो दिए, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की थी। उसने मार्केटिंग का काम शुरू किया था और इसके चलते विजय नगर क्षेत्र के ऑर्बिट मॉल, फूटी कोठी और पलासिया में ऑफिस खोले थे। विद्या विहार सागौर कुटी से बेटमा रोड के अलावा जीतेश ने रायपुर, नासिक, नागपुर में भी कॉलोनी काटने के नाम पर प्लॉटों की धोखाधड़ी की और लाखों रुपए लेकर फरार हो गया था। उसके खिलाफ इंदौर के कई थानों पर रिपोर्ट दर्ज है। इसकी विद्या विहार कॉलोनी सागौर कुटी के 61 प्लॉटधारकों ने शिकायत की थी।

Share:

  • 11 माह में चौड़ा हो जाएगा खंडवा रोड, खम्भे-पेड़ शिफ्ट होंगे

    Mon Dec 27 , 2021
    इन्दौर। आखिरकार खंडवा रोड (Khandwa Road) चौड़ीकरण का काम शुरू हो ही गया। वर्षों पुरानी मांग अब जाकर पूरी हुई है। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने इसका भूमिपूजन किया। इसके बाद नगर निगम (municipal Corporation) ने हलचल बढ़ा दी। रोड लेवलिंग (road leveling) का काम भी शुरू कर दिया। खम्भों और पेड़ों की शिफ्टिंग (shifting) होगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved