• img-fluid

    ग्रहों के राजा सूर्यदेव बरसाएंगे अगले 25 दिन में 3 राशियों पर कृपा

  • July 21, 2024

    उज्‍जैन (Ujjain)। ग्रहों के राजा सूर्य (Surya) वर्तमान समय में चंद्र देव (moon god) की राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य गोचर (sun transit)  का विशेष महत्व माना जाता है। सूर्य देव (moon god) की कृपा दृष्टि बनी रहे तो काम-कारोबार में उन्नति के द्वार खुल जाते हैं। 16 जुलाई के दिन सूर्य देव ने राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में प्रवेश किया है। अब अगले 25 दिन सूर्य ग्रह इसी राशि में विराजने वाले हैं। ऐसे में सूर्य की चाल से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है।

    सिंह राशि
    अगले 25 दिन तक सिंह राशि वालों आपके लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर करना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है।

    वृश्चिक राशि
    कर्क राशि में सूर्य की एंट्री होने से अगले 25 दिन में वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

    मीन राशि
    मीन राशि वालों ग्रहों के राजा सूर्य का ये गोचर अगले 25 दिन तक आपके लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

    डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

    Share:

    पाकिस्तान ने इस्राइली प्रधानमंत्री को बताया आतंकवादी, यहूदी देश के उत्पादों पर भी लगाया प्रतिबंध

    Sun Jul 21 , 2024
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकार ने कहा है कि वह इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को आतंकवादी मानती है। पाकिस्तान ने मांग की कि फलस्तीनियों के खिलाफ युद्ध अपराध के लिए नेतन्याहू को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीति और सार्वजनिक मामलों पर सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि ‘नेतन्याहू […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved