• img-fluid

    हिमाचल विधानसभा में भी उछला संजौली मस्जिद का मुद्दा, कांग्रेस के मंत्री और विधायक आमने-सामने

  • September 05, 2024

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर सदन में नियम 62 के अंतर्गत मुद्दा उठाया गया। सदन में कांग्रेस के मंत्री अनिरुद्ध सिंह और कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा आमने-सामने हुए। नियम के तहत भाजपा विधायक बलबीर वर्मा और कांग्रेस के विधायक हरीश जनारथा ने मस्जिद के अवैध रूप से बनने के कारण उत्पन्न हुए तनाव को लेकर सदन का ध्यान आकर्षित किया। कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने कहा 15 साल पहले मस्जिद में निर्माण कार्य किया गया, जमीन बक्फ बोर्ड की है। उन्होंने कहा कि यहां पर रहने वाले अधिकतर लोग ऊपरी शिमला से संबंध रखते हैं।


    वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन पर यह मस्जिद बनी है। सरकारी जमीन पर एंक्रोचमेंट की गई है। 2019 तक मस्जिद पर अवैध रूप से चार मंजिल बन चुकी थी। कैबिनेट मंत्री ने इस मामले में मिलीभगत होने के भी आरोप लगाए। मस्जिद की जमीन का मालिक का नाम हिमाचल सरकार के पास है। कैबिनेट मंत्री ने टेबल पर सारी कागजात रखी। हिमाचल में तहबाजारी केवल हिमाचल के ही हो ऐसा कानून बनाया जाए। फिलहाल मामला नगर निगम के पास है। गलत नक्शा होने को लेकर नगर निगम कोर्ट में यह मामला चल रहा है।

    Share:

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024: राष्ट्रपति मुर्मू ने देश के बेस्ट 50 टीचरों को किया सम्मानित, देखें लिस्ट

    Thu Sep 5 , 2024
    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने शिक्षक दिवस (Teacher Day) के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (National Teacher Award) 2024 प्रदान किए। सम्मानित शिक्षकों को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, सिल्वर मेडल और […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved