img-fluid

इतिहास में अप्रैल की सबसे गर्म शुरुआत, कल पहली बार 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

  • April 07, 2025

    • पिछले 10 में से 2 सालों का रिकॉर्ड टूटा, हमेशा 15 अप्रैल के बाद चढऩे वाला पारा इस साल अप्रैल के पहले हफ्ते में ही 40 डिग्री पर

    इंदौर। शहर के इतिहास में संभवत: पहली बार अप्रैल की शुरुआत सबसे गर्म नजर आ रही है। कल सीजन और साल में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब जा पहुंचा, जबकि हमेशा अप्रैल में तापमान में तेजी 15 अप्रैल के बाद देखने को मिलती है। इसके साथ ही कल पिछले 10 में से 2 सालों का रिकॉर्ड भी टूट गया।विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 1 डिग्री ज्यादा था।

    वहीं रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 0.6 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी रही और अधिकतम गति 37 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हवाओं का रुख उत्तरी से बदलकर पश्चिमी होने और आसमान साफ होने के कारण तापमान में तेजी आ रही है।


    2020 और 2023 का रिकॉर्ड टूटा
    मौसम विभाग के मुताबिक कल दिन में दर्ज अधिकतम तामपान ने इस साल का सबसे ज्यादा तापमान बनाने के साथ ही पिछले 10 सालों में से 2 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिन सालों का अप्रैल का रिकॉर्ड टूटा है उनमें 2020 में 16 अप्रैल को दर्ज 39.7 डिग्री और 2023 में 17 अप्रैल को दर्ज 39.6 डिग्री तापमान शामिल है। हालांकि पिछले 10 सालों में अप्रैल का अधिकतम तापमान 2019 में 43.5 डिग्री के रूप में दर्ज है।

    गुरुवार तक सताएगी गर्मी टूटेंगे और रिकॉर्ड
    मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शहर में गुरुवार तक गर्मी में तेजी बनी रहेगी। इस दौरान तापमान 41 डिग्री से भी आगे जा सकता है। शुक्रवार से तापमान में कमी आना शुरू होगी, जिससे शहर को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

    एक नजर पिछले 10 सालों में अप्रैल के अधिकतम तापमान पर
    वर्ष अधिकतम तारीख
    2015 42 21
    2016 41.5 16,30
    2017 41.6 18
    2018 42.1 29
    2019 43.5 29
    2020 39.7 16
    2021 40.6 30
    2022 42 29
    2023 39.6 17
    2024 40.2 18
    2025 39.8 6
    (जानकारी मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    Share:

    इंदौर से 27 मई को रेलवे चलाएगा भारत गौरव पर्यटनट्रेन

    Mon Apr 7 , 2025
    चार तीर्थ स्थानों के दर्शन कराकर 5 जून को इंदौर लौटेगी इंदौर। रेलवे एक और भारत गौरव पर्यटन ट्रेन की सौगात इंदौर को देने जा रहा है। यह ट्रेन इंदौर से 27 मई को रवाना होगी और 6 जून को वापसी करेगी। इस दौरान यह ट्रेन पुरी, गंगासागर और बैद्यनाथ तथा काशी विश्वनाथ के दर्शन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved