• img-fluid

    इन्दौर में अगस्त में गर्मी ने तोड़ा पिछले साल का रिकार्ड, पारा 32.4 डिग्री पर पहुंचा

  • August 20, 2024

    दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर पहुंचा, रात का 2 डिग्री ज्यादा, बारिश के दौर में सता रही गर्मी

    इंदौर। बारिश (Rain) के प्रमुख महीने कहे जाने वाले महीने अगस्त (August) में बारिश लगभग गायब है और ये महीना गर्मी (Heat) के मौसम की याद दिला रहा है। कल गर्मी ने पिछले साल यानी 2023 का रिकार्ड (record) तोडऩे के साथ ही 2022 के अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) की बराबरी की और 2021 का भी रिकार्ड तोड़ दिया। पारा इस मौसम में पहली बार 32.4 डिग्री पर पहुंचा। तापमान में आए उछाल से शहर गर्मी से परेशान हैं और बारिश की कमी की चिंता और भी बढ़ती जा रही है।



    कल पूरे समय आसमान से बादल गायब रहे और सुबह से तेज धूप छाई रही। इसके कारण दिन के तापमान उछाल आया। इसके कारण शहर गर्मी और उमस से परेशान होता रहा। रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री और परसों की अपेक्षा 0.6 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं का रुख पश्चिमी रहा और अधिकतम रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।

    बारिश के लिए परेशान शहर, अब तक 7.5 इंच कम बारिश
    शहर में गर्मी के साथ ही बारिश की कमी के कारण चिंता भी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून सीजन में अब तक शहर में 17.1 इंच बारिश हुई है। यह इस समय तक होने वाली औसत बारिश से 7.5 इंच कम है। यानी शहर बारिश के मामले मं 7.5 इंच पीछे चल रहा है। इसके कारण शहर के ज्यादातर तालाब भी खाली हैं और भूजल स्तर भी नीचे बना हुआ है, जिससे गर्मी से सूखे बोरिंगों में अब तक पानी नहीं आया है। ऐसा ही रहा तो शहर को पूरे साल पानी की कमी से जूझना पड़ेगा।

    सावन में 7.24 इंच बारिश, अब भादव से उम्मीद
    कल राखी के साथ ही सावन का समापन हुआ। 22 जुलाई से शुरू हुए सावन में शहर को कुल 7.24 इंच पानी ही मिल पाया है। अब शहर की पूरी उम्मीद आज से शुरू हुए भादव माह के साथ जुड़ी है। कहा जाता है कि भादव माह में अच्छी बारिश देखने को मिलती है और बारिश का कोटा पूरा होता है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन अच्छी बारिश के आसार नहीं है।

    कल पिछले 10 में से 7 सालों का रिकार्ड टूटा
    कल शहर में दर्ज अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री ने पिछले 10 सालों में से 7 सालों के अगस्त के अधिकतम तापमान का रिकार्ड तोड़ दिया। कल जिन सालों के रिकार्ड टूटे उनमें 2015, 2016, 2017, 2018, 2019, 2021 और 2023 शामिल हैं, वहीं कल दर्ज तापमान 2022 में दर्ज अधिकतम तापमान के बराबर था। पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा तापमान 2014 में 33.7 डिग्री के रूप में दर्ज है, वहीं अगस्त के इतिहास की बात करें तो अब से 37 साल पहले 19 अगस्त 1987 को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री पर पहुंचा था।

    Share:

    प्रदेश सरकार आज ले सकती है तबादलों से प्रतिबंध हटाने का निर्णय

    Tue Aug 20 , 2024
    भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) अपने कार्यकाल में पहली बार तबादलों से प्रतिबंध हटाने जा रहे हैं। आज प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में नई तबादला नीति पर मुहर लगने के साथ ही तबादलों से प्रतिबंध हट जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादली नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। तबादलों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved