img-fluid

दुल्हन के पास बैठा रह गया दूल्हा, मोहल्ले के लड़कों ने कर दिया कांड

November 28, 2024

अलीगढ़। शादियों (weddings) का सीजन शुरू होते ही तरह-तरह मामले सामने आने लगे। कहीं दुल्हन द्वारा शादी तोड़ने का मामला सामने आ रहा है तो कहीं बारातियों की पिटाई। हालांकि शादियों के बीच कुछ ऐसे केस भी आ जाते हैं जो सालों साल यादगार बन जाते हैं। इसी तरह का एक मामला यूपी के अलीगढ़ से सामने आया है। यहां एक युवक की बारात अलीगढ़ से हाथरस के लिए रवाना हुई। बारात का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं। जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। लड़का और लड़की स्टेज पर पहुंचे। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे। इधर कुछ देर बाद एक व्यक्ति रोता हुआ स्टेज पर पहुंच गया। वह कोई और नहीं दूल्हे का फूफा था। उसने दूल्हे को ऐसी बात बता दी जिसे सुनकर दूल्हा बौखला गया। दूल्हे ने तुरंत पुलिस बुलाई और शादी रोक दी। किसी तरह मामला को सुलझाया गया।



पूरा मामला अलीगढ़ के हड्डी गोदाम चौराहे का है। यहां के रहने वाले रोहित की बारात 22 नवंबर को नवीपुर में आई थी। बारात का लड़की वालों ने जोरदार स्वागत किया। कुछ देर बाद खाना-पीना शुरू हो गया। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर जयमाल के लिए पहुंच गए। दोनों का फोटो सेशन चल रहा था। इधर मोहल्ले के लड़कों का बारातियों के साथ कुछ विवाद हो गया। इसमें लड़के के फूफा भी थे। देखते ही देखते मोहल्ले के लड़कों ने बारातियों को पीट दिया। शादी में मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। पिटाई से दूल्हे का फूफा और उसका भाई मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य बारातियों को भी चोटे आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।


दूल्हे के पास पहुंचा फूफा तो हुआ हंगामा

दुल्हन के पास बैठे दूल्हे के पास उसका फूफा रोते हुए पहुंचा। फूफा ने दूल्हे को मारपीट की बात बताई तो वह बौखला गया और शादी रोक दी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दूल्हे के शादी से इनकार की बात जब लड़की वालों को लगी तो मान मनौव्वल के लिए पहुंच गए। किसी तरह दूल्हे को शादी के लिए राजी किया गया।

Share:

भारतीय सेना को मिला ऐसा ड्रोन, दुश्मन के बंकरों तक पहुंच होगी बहुत आसान

Thu Nov 28 , 2024
नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) को दुश्मन से निपटने के लिए अनमैन्ड इलेक्ट्रिक (Unmanned Electric) Sabal 20 लॉजिस्टिक्स ड्रोन (Logistics Drone) मिले हैं. ये ड्रोन पलक झपकते ही कठिनाई वाले और हाई एल्टीट्यूड इलाकों (High Altitude Areas) में बनी पोस्ट, बंकर तक आसानी से पहुंच जाएंगे. साथी ही ये ड्रोन (Drone) जवानों की तैनाती […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
मंगलवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved