• img-fluid

    जैन समाज के महापर्व पयूर्षण प्रारंभ हुए..आठ दिनी पर्व के दौरान होगी विभिन्न धर्म आराधनाएं

  • September 04, 2021

    नलखेड़ा। जैन श्वेताम्बर समाज का महापर्व पयूर्षण 3 सितम्बर से प्रारंभ हो गए है। आठ दिवसीय इस पर्व के दौरान समाजजनों द्वारा गुरु भंगवतों की निश्रा में विभिन्न तप आराधनाऐं व धार्मिक आयोजन किये जाएंगे। पर्व के अंतर्गत भगवान महावीर का जन्म वाचन कार्यक्रम 7 सिंतबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
    जैन धर्म में पयूर्षण का विशेष महत्व होता है इस बार चातुर्मास हेतु नगर में विराजित साध्वी मुक्तिदर्शना आदि ठाणा के सानिध्य में आठ दिवसीय पयुर्षण महापर्व की आराधना जैन समाज द्वारा की जाएगी। इस पर्व के दौरान प्रतिदिन साध्वीजी द्वारा जैन आराधना भवन में पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला जाएगा व कल्पसूत्र शास्त्र का वाचन किया जाएगा, वहीं मंदिरजी में विविध पूजन भी पढ़ाई जाएगी। 7 सितम्बर को जैन आराधना भवन में भगवान महावीर का जन्मवाचन समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा तथा भगवान की माता त्रिशलारानी द्वारा स्वप्न में देखे गये 14 स्वप्नों की बोलिया लगा कर समाजजनों को दर्शन करवाए जाएँगे एवं चल समारोह निकाला जाएगा। पयूर्षण पर्व के दौरान स्थानीय चंदाप्रभु जैन मंदिर में प्रतिदिन परमात्मा की मनमोहक अंगीरचना की जाएगी पर्व के प्रथम दिवस भी अंग रचना की गई। पर्व के इन आठ दिनों में प्रतिदिन सुबह शाम को प्रतिक्रमण, मंदिर जी में पूजन, शास्त्र वाचना व प्रवचन तथा चैत्यपरिपाटी भी निकाली जाएगी, वहीं दोपहर में मंदिर जी में पूजन के कार्यक्रम होंगे।]


    स्थानकवासी जैन श्री संघ का पर्युषण आज से प्रारंभ
    नगर में पर्युषण का पर्व आज से प्रारंभ हो गया। इसके तहत नगर में अनेक आयोजन होंगे। परम पूज्य प्रशमप्रभा जी, पूज्य शमप्रभा जी, पूज्य नित्यप्रभा जी ठाणा 3 की पावन निश्रा में स्थानकवासी जैन श्री संघ का पर्वाधिराज पर्युषण पर्व आज शनिवार से प्रारंभ हो गया। पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिदिन अंतगड़सा सूत्र एवं प्रवचन प्रात: 8.30 बजे से, धर्म चर्चा दोपहर 2 बजे से, प्रतिक्रमण सायं 6.30 बजे से होगा। 7 सितंबर दोपहर 2 बजे जन्म वाचन समारोह एवं तत्पश्चात भगवान महावीर स्वामी पर स्तवन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 11 सितंबर को संवत्सरी महापर्व मनाया जाएगा एवं 12 सितंबर को प्रात: 9 बजे सामूहिक क्षमापना का आयोजन होगा।

    Share:

    सोयाबीन की फसल को लेकर किसानों के साथ नागदा में कांग्रेस का प्रदर्शन

    Sat Sep 4 , 2021
    नागदा। नागदा-खाचरौद तहसील के किसानों द्वारा बोई गई सोयाबीन की फसल में अफलन की स्थिति है एवं पीला मोजक रोग लगने से खराब हुई फसलों के सर्वे करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि बसंत मालपानी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किसानों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को संबोधित ज्ञापन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved